अनुष्का यादव ने हैमर थ्रो मीट रिकॉर्ड बेहतर किया; इलांगोवन ने पोल वॉल्ट में जीता गोल्ड
नई दिल्ली, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। 65वीं नेशनल ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शनिवार को 18 वर्षीय हैमर थ्रोअर अनुष्का यादव ने मीट रिकॉर्ड तोड़ा। अनुष्का ने लोहे की गेंद को 66.53 मीटर की दूरी तक फेंकते हुए मंजू बाला के पांच साल पुराने रिकॉर्ड (64.42) को तोड़ दिया।
अनुष्का यादव ने 62.21 मीटर, 65.75 मीटर, 66.47 मीटर, फाउल, 66.53 मीटर, 65.25 मीटर दूर थ्रो कीं। उनका पर्सनल बेस्ट 67.02 मीटर है और वह एशियन गेम्स 2026 में चौथे स्थान पर रही थीं। वहीं, महिलाओं के पोल वॉल्ट में एशियन गेम्स 2026 की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट बारानिका इलांगोवन (रेलवे) ने शनिवार को आसानी से जीत हासिल की। उनकी बेस्ट जंप 4.10 मीटर थी।
तीसरा दिन का परिणाम:
मेंस:
5,000 मीटर दौड़: सुनील डावर (मध्य प्रदेश) 14:01.64 सेकंड, शिवाजी एम (रेलवे) 14:02.81, अजय बिंद (रेलवे) 14:03.86
ऊंची कूद: रोहित (रेलवे) 2.19 मीटर, जेसी संदेश (रेलवे) 2.16 मीटर, आदित्य रघुवंशी (मध्य प्रदेश) 2.16 मीटर
गोला फेंक: करणवीर सिंह (पंजाब) 19.63 मीटर, संयम (रेलवे) 18.32 मीटर, अनुराग कलेर (रेलवे) 18.32 मीटर
4x100 मीटर रिले: एसएससीबी 39.76 सेकेंड, रेलवे 40.75 सेकेंड, हरियाणा 41.37 सेकेंड
विमेंस:
10,000 मीटर: शंपा गेन (पश्चिम बंगाल) 35:33.90, सोनिया (उत्तराखंड) 35:35.36, ममता (अखिल भारतीय पुलिस) 35:38.25
लंबी कूद: मुबस्सिना मोहम्मद (ओएनजीसी) 6.38 मीटर, शैली सिंह (उत्तर प्रदेश) 6.37 मीटर, निधि (उत्तर प्रदेश) 6.28 मीटर
पोल वॉल्ट: बरानिका एलंगोवन (रेलवे) 4.10 मीटर, मारिया जैसन (रेलवे) 3.90 मीटर, सिंधुश्री जी (कर्नाटक) 3.80 मीटर
हैमर थ्रो: अनुष्का यादव (ओएनजीसी) 66.53 मीटर (रिकॉर्ड पूरा), हकीकत ग्रेवाल (पंजाब) 56.14 मीटर, कुलविंदर (रेलवे) 55.22 मीटर
भाला फेंक: राम्याश्री जैन (रेलवे) 56.63 मीटर, संजना चौधरी (राजस्थान) 56.12 मीटर, दीपिका (हरियाणा) 54.07 मीटर
4x100 मीटर रिले: रेलवे 45.56 सेकंड, ओडिशा 45.57 सेकंड, तमिलनाडु 46.03 सेकंड
मिक्स्ड 4x400 मीटर रिले: रेलवे 3:21.60 सेकंड, हरियाणा 3:22.43 सेकंड, राजस्थान 3:25.54 सेकंड
--आईएएनएस
आरएसजी