1 से 31 अगस्त 2025 तक किस दिन कौन सा पर्व है? रक्षाबंधन से लेकर कृष्ण जन्माष्टमी तक देखे संपूर्ण कैलेंडर
साल का आठवाँ महीना, अगस्त, शुरू होने वाला है। यह महीना त्योहारों और ग्रह-नक्षत्रों की चाल के लिहाज से बेहद अहम रहने वाला है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस महीने रक्षाबंधन, कजरी तीज, जन्माष्टमी, पुत्रदा एकादशी और हरतालिका तीज जैसे बड़े त्योहार भी आने वाले हैं। आइए इस महीने आने वाले त्योहारों और ग्रह-नक्षत्रों की पूरी सूची पर एक नज़र डालते हैं।
अगस्त में आने वाले व्रत और त्योहारों की सूची
1 अगस्त- मासिक दुर्गाष्टमी
5 अगस्त- चतुर्थ मंगला गौरी व्रत, पुत्रदा एकादशी, दामोदर द्वादशी
6 अगस्त- बुध प्रदोष व्रत
8 अगस्त- वरलक्ष्मी व्रत, हयग्रीव जयंती
9 अगस्त- रक्षाबंधन, गायत्री जयंती, नारली पूर्णिमा, संस्कृत दिवस, सावन पूर्णिमा व्रत
10 अगस्त- भाद्रपद प्रारम्भ, गायत्री जपम
12 अगस्त- कजरी तीज, बहुला चतुर्थी, हेरम्बा संकष्टी
14 अगस्त- बलराम जयंती, रंधन छठ
15 अगस्त-जन्माष्टमी, शीतला सातम
16 अगस्त- दही हांडी, कालाष्टमी
17 अगस्त- सिंह संक्रांति, सूर्य पारगमन, मलयालम नव वर्ष
19 अगस्त- अजा एकादशी
20 अगस्त- बुध प्रदोष व्रत
21 अगस्त- मासिक शिवरात्रि
22 अगस्त- पिठौरी अमावस्या
23 अगस्त- पोला, भाद्रपद अमावस्या
25 अगस्त- वराह जयंती
26 अगस्त- हरतालिका तीज, गौरी हब्बा
27 अगस्त- गणेश चतुर्थी, विनायक चतुर्थी
28 अगस्त- ऋषि पंचमी, संवत्सरी पर्व
30 अगस्त- ललिता सप्तमी
31 अगस्त- राधा अष्टमी, महालक्ष्मी व्रत प्रारंभ
अगस्त में कौन से ग्रह गोचर करेंगे
9 अगस्त- बुध का कर्क राशि में उदय
11 अगस्त - बुध कर्क राशि में मार्गी
17 अगस्त- सूर्य का सिंह राशि में गोचर
21 अगस्त- शुक्र का कर्क राशि में गोचर
29 अगस्त- बुध कर्क राशि में अस्त
30 अगस्त- बुध का सिंह राशि में गोचर