श्रीगोगा नवमी: गोगा नवमी पर आज इस विधि से करें नागदेवता की पूजा
श्रीगोगा नवमी का त्योहार बहुत ही खास माना जाता हैं, भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि को वाल्मिकी समाज का प्रमुख पर्व श्री गोगा नवमी मनाई जाती हैं इस वर्ष यह तिथि 13 अगस्त यानी की आज गुरुवार के दिन पड़ रही हैं
आपको बता दें कि गोगा देव को गुरु गोरखनाथ का प्रमुख शिष्य माना जाता हैं राजस्थान के छह सिद्धों में गोगाजी को प्रथम माना गया हैं इस पर्व को राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के अलावा अन्य कई राज्यों में भी धूमधाम के साथ मनाया जाता हैं।
वही यह भी कहा जाता हैं कि गोगा देव का जन्म नाथ संप्रदाय के योगी गोरक्षनाथ के आशीर्वाद से हुआ था। कहा जाता हैं कि गोगा देव की माता बाछल को योगी गोरक्षनाथ ने प्रसाद के रूप में एक गुग्गल दिया था जिसके फलस्वरुप गोगा देव का जन्म हुआ था। आज स्नान कर साफ वस्त्र धारण करें गोगा जी की गीली मिट्टी से मूर्ति बनाएं। उन्हें वस्त्र रोली, चावल और अक्षत अर्पित कर भोग लगाएं।