×

इस नदी में हैं हजारों शिवलिंग, Video देखकर आप भी करेंगे भोलेनाथ की शक्ति को नमन

 

भारत भूमि पर भगवान शिव को समर्पित ऐसे अनेक स्थान हैं जो आस्था के साथ ही इतिहास और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध हैं। ऐसा ही एक दिव्य स्थान कर्नाटक के सिरसी शहर के पास है। यहां शलमाला नदी में बने प्राचीन शिवलिंग के दर्शन के लिए ही साल अनेक लोग आते हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, इन शिवलिंगों की संख्या एक हजार से भी ज्यादा है। इसलिए इन्हें सहस्रलिंग के नाम से जाना जाता है।

ये शिवलिंग नदी में स्थित हैं, इसलिए इनका जलाभिषेक स्वत: होता रहता है। चट्टानों पर शिवलिंग के साथ नाग, नंदी, चंद्रमा आदि की सुंदर आकृतियां हैं।

शिव की शक्ति से बना दिव्य धाम

इतिहास के जानकारों के अनुसार, यहां के शासक सदाशिवराय ने 16वीं सदी में इन शिवलिंगों का निर्माण करवाया था। वे भगवान शिव में बहुत आस्था रखते थे। वे एक ऐसे धाम का निर्माण करवाना चाहते थे जो शिवभक्तों के लिए अद्भुत हो।

फिर उन्होंने इन सहस्रलिंगों का निर्माण करवाकर यह स्थान आमजन को समर्पित कर दिया। श्रावण के सोमवार, शिवरात्रि एवं सार्वजनिक अवकाश के दिन यहां काफी संख्या में श्रद्धालु आते हैं और भगवान शिव के दर्शन कर स्वयं को धन्य समझते हैं।