×

घर में आने वाली परेशानी को पहले ही बता देता हैं, यह खास पौधा

 

जयपुर। प्रकृति से हमें ऐसी कई चीजें उपहार में मिली है जिनसे हम अपने भविष्य को सवांर सकते हैं। अगर हम को इन वस्तुओं के सही उपयोग के बारे में पता हो तो हम इससे कई सारे लाभ उठा सकते हैं। ऐसे ही हिन्दू धर्म में पेंड पौधो को बहुत महत्व दिया जाता है इनकी पूजा की जाती है। हिन्दू धर्म में एक ऐसा पौधा है जो लगभग हर हिन्दू के घर में पाया जाता है और वह पौधा है तुलसी का।

तुसली के पौधे की बहुत मान्यता है, इस की पूजा की जाती है। तुलसी का पौधा पूजे जाने के साथ साथ इसकी जड़, पत्ती, बीज सभी कुछ उपयोगी है इनका औषधिय उपयोग भी है। तुलसी के घर में होने से कई प्रकार के वास्तु दोष घर से दूर होते हैं। इसके साथ ही तुलसी के पौधे की कई सारी विशेषता है।

आज हम इस लेख में तुलसी के पौधे की एक ऐसी विशेषता आपको बता रहे है जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते होंगे। तुलसी का पौधा जिस घर में होता है उस घर में आने वाली मुसीबत के बारे में तुलती का पौधा पहले ही संकेत दे देती हैं। आज हम इस लेख में इस बारे मं बता रहें हैं।

 

  • घर में तुलसी का पौधा लगा है और घर में कोई परेशानी आने वाली है तो तो सबसे पहले उस घर से तुलसी का पौधा सुखने लगता है अगर अचानक से तुलसी का पौधा सूखने लगे तो समझे घर में कोई परेशानी आने वाली है।
  • घर में क्लेश रहता है, तो ऐसे घर में तुलसी का निवास नहीं होता ऐसे घर में तुलसी नही उगती। अगर घर में अक्सर क्लेश होता है तो तुलसी के गमले को रसोई के पास रख दें।