×

मंगलवार स्पेशल: आज मंगल ग्रह दोष के निवारण के लिए पढ़ें ये आरती, मिलेगा लाभ

 

जयपुर। हिन्दू धर्म की मान्यताओं के अनुसार आज मंगलवार का दिन मंगल ग्रह तथा हनुमान जी को समर्पित होता है। इस दिन लोग हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए तथा मंगल ग्रह के दोषों से मुक्ति पाने के लिए हनुमान जी की पूजा करते हैं। तथा व्रत रहते हैं। ऐसा माना जाता है कि आज के दिन हनुमान जी की पूजा करने से मंगल ग्रह का प्रभाव कम हो जाता है। लेकिन इस मंगलवार को महायोग बन रहा है। आज श्रावन मास का पहला मंगलवार हैं। इस लिए आज के दिन पूजा पाठ करने के विशेष महत्व है।  इस लिए आज के दिन पूजा करने से समस्त दोषों तथा दुखों का निवारण होता है। आज हम आपके लिए इस आर्टिकल में दोषों के निवारण के लिए हनुमान जी की आरती लेकर आए हैं। मंगलवार के दिन भगवान शंकर की पूजा के साथ  हनुमान जी की इस आरती के पाठ से समस्त दुखों का नाश होगा।

हनुमान आरती

!! आरती कीजै हनुमान लला की,
दुष्ट दलन रघुनाथ कला की !!

!! जाके बल से गिरिवर काँपै,
रोग-दोष जाके निकट न झाँपै !!

!! अंजनी पुत्र महा बलदाई,
संतन के प्रभु सदा सहाई !!

!! दे बीरा रघुनाथ पठाए,
लंका जारि सिया सुधि लाए !!

!! लंका सो कोट समुद्र सी खाई,
जात पवनसुत बार न लाई !!

!! लंका जारि असुर संहारे,
सियारामजी के काज सँवारे !!

!! लक्ष्मण मूर्छित पड़े सकारे,
आनि सजीवन प्रान उबारे !!

!! पैठि पाताल तोरि जम-कारे,
अहिरावन की भुजा उखारे !!

!! बाएं भुजा असुर दल मारे,
दहिने भुजा संतजन तारे !!

!! सुर नर मुनि आरती उतारें,
जै जै जै हनुमान उचारें !!

!! कंचन थार कपूर लौ छाई,
आरति करत अंजना माई !!

!! जो हनुमानजी की आरति गावै,
बसि बैकुण्ठ परम पद पावै !!