×

धन की कमी हो तो दूर करने के लिए गुरुवार को करें ये काम

 

जयपुर। अगर आप आर्थिक रुप से परेशान रहते हैं, तो आपको गुरुवार के दिन धन वृद्धि के उपाय करने चाहिए। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार गुरु ग्रह धन का कारक होता है।
तथा जिस जातक पर गुरु की कृपा होती है उसकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है। आज हम आपके लिए इस आर्टिकल में गुरुवार के दिन धन की प्राप्ती के लिए तथा आर्थिक स्थिती को मजबूत बनाने के लिए कुछ खास उपाय लेकर आए हैं। जिसके जरिए आप गुरु की कृपा पा सकते हैं। तथा धन से संबंधित परेशानियों से मुक्ति पा सकते हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि धन की प्रप्ती के लिए गुरुवार के दिन सूर्योदय से पहले उठकर घी का दीप जलाएं तथा भगवान विष्णु की पूजा करें। तथा विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। तथा इसके बाद भगवान को बेसन की मिठाई अर्पित करें लोगों में बांट दें।
बता दें कि गुरुवार के दिन पूजा के बाद केसर का तिलक लगाएं। ऐसा करने से विष्णु भगवान की कृपा आप पर बनी रहेगी।
शास्त्रों के अनुसार गुरु का प्रभाव धन पर होता है। इस लिए गुरुवार के दिन धन के लेन देने से बचें। ऐसा माना जाता है कि गुरुवार को धन देने से आपका गुरु कमजोर होता है, इसके चलते आपकी आर्थिक परेशानी बढ़ती है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गुरुवार के दिन सुबह के समय जगने के बाद माता पिता एवं गुरु का आशीर्वाद लें। क्योंकि इन तीनों का आशीर्वाद गुरु ग्रह का आशीर्वाद माना जाता है। तथा इस दिन पीले रंग के वस्त्रों का दान करें । ऐसा करने से भगवान विष्णु की कृपा आप पर बनी रहेगी।

अगर आप आर्थिक रुप से परेशान रहते हैं, तो आपको गुरुवार के दिन धन वृद्धि के उपाय करने चाहिए। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार गुरु ग्रह धन का कारक होता है। तथा जिस जातक पर गुरु की कृपा होती है उसकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है। आज हम आपके लिए इस आर्टिकल में गुरुवार के दिन धन की प्राप्ती के लिए तथा आर्थिक स्थिती को मजबूत बनाने के लिए कुछ खास उपाय लेकर आए हैं। जिसके जरिए आप गुरु की कृपा पा सकते हैं। तथा धन से संबंधित परेशानियों से मुक्ति पा सकते हैं। धन की कमी हो तो दूर करने के लिए गुरुवार को करें ये काम