×

सावन में भोलेबाबा की पूजा करते समय ये चीज़े जरूर चढ़ाये,बिल्वपत्र के अलावा ये चीज़े भी है अतिप्रिय

 
जयपुर । हिन्दू धर्म के ग्रंथ शिव पुराण के अनुसार भगवान शिव को बिल्व पत्र सबसे प्रिय है। इसलिए भगवान शिव को जलाभिषेक के साथ बिल्व पत्र चढ़ाया जाता हैं। बल्कि बिल्व पत्र के अलावा भी ऐसी कई चीजें हैं जो भगवान शिव की पसंदीदा चीजों में हैं। आज सावन मास के दूसरे समवार के उपलक्ष्य में हम आपको उन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल करके भगवान शिव को प्रसन्न किया जा सकता हैं । आइये जानते हैं भगवान शिव की पसंदीदा उन चीजों के बारे में।
भगवान शिव को बिल्व पत्र के साथ-साथ भांग भी अधिक प्रिय है । ग्रंथों के अनुसार अगर आप सोमवार के दिन भगवान शिव को भांग का पत्ता या भांग का शर्बत बनाकर चढा़ते हैं तो भोलेनाथ बड़े प्रसन्न होते हैं।
शिव पुराण के अनुसार भगवान शिव को धतूरा बेहद पसंद है। ऐसा माना जाता है कि धतूरे का फल और पत्ता औषधि के रूप में काम आती है। इस लिए सोमवार के दिन शिव जी को धतूरा अर्पित करने से धन-धान्य की प्राप्ति होती हैं।
ऐसा कहा जाता है कि जो भी व्यक्ति भगवान शिव को आक अर्पित करता है भगवान शिव उसके मानसिक और शारीरिक सभी तरह के कष्ट हर लेते हैं। तथा इतना ही भगवान शिव उसकी गरीबी भी दूर कर देते हैं।
हिन्दू धर्म के पुराणों में उल्लेख किया गया है कि पीपल पर त्रिदेवों का वास होता है । तथा पीपल के पत्तों पर स्वयं भगवान शिव विराजमान होते हैं। जो भी व्यक्ति भक्त शिव को पीपल के पत्ते अर्पित करता हैं भगवान शिव उन्हें शनि के दोष से मुक्ति दिलाते हैं।

सावन में भोलेबाबा की पूजा करते समय ये चीज़े जरूर चढ़ाये...