×

Adhik Maas 2020: अधिकमास में भी किए जाते है ये शुभ कार्य, जानिए इस महीने जन्मे बच्चे क्यों होते हैं भाग्यशाली

 

अभी अधिकमास चल रहा हैं हिंदू धर्म में इस महीने का खास महत्व होता हैं वही अधिकमास या मलमास में शुभ कार्य करने की मनाही होती हैं इस बार अधिक मास 18 सितंबर से शुरू होकर 16 अक्टूबर को समाप्त होगा। ज्योतिष के मुताबिक अधिकमास को जगत के पालनहार श्री विष्णु के नाम पुरुषोत्तम मास के नाम से भी जानते हैं। इसलिए इस अवधि में कुछ भी शुभ कार्यों से परहेज करने की जरूरत नहीं हैं अधिकमास में भी कई शुभ कार्य किए जा सकते हैं तो आज हम आपको उन्हीं के बारे में बताने जा रहे हैं तो आइए जाते हैं।

आपको बता दें कि अगर आप किसी दुर्घटना से बचने के लिए महामृत्युंजय मंत्र का जाप या हवन करवाना चाहते हैं, तो निसंदेह करवा सकते हैं मलमास में आप घर में पूजा पाठ या हवन निसंकोच करवा सकते हैं वही बच्चों का जन्मदिवस या सालगिरह पर घर में पूजा पाठ रखा जा सकता हैं मित्रों और रिश्तेदारों के साथ भी मनाया जा सकता हैं इसमें कोई मनाही नहीं हैं। शादी के बाद संतान प्राप्ति के लिए गोद भराई की रस्म को लेकर भी किसी तरह की रोग नहीं लगनी चाहिए। अधिकमास में आप ये काम भी पूरे विधि विधान के साथ कर सकते हैं।

अधिकमास में पैदा होने वाले बच्चे बड़े भाग्यशाली होते हैं छह ग्रह उच्च के चल रहे हैं ऐसे दौर में पैदा हुए बच्चे किसी अवतार से कम नहीं होते हैं इनके पैदा होने से माता पिता का भी भाग्योदय होता हैं। मलमास में कोई भी शुभ कार्य करने से पहले श्री विष्णु की पूजा जरूर करें। साथ ही ‘ओम नमो: भगवते वासुदेवाय नम:’ के चमत्कारी मंत्र का जाप करना जरूरी होता हैं।