×

करवाचौथ पर बन रहा विशेष संयोग

 

करवाचौथ का पर्व बहुत ही खास माना जाता हैं वही हिंदू धर्म पंचांग के मुताबिक करवाचौथ का व्रत कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता हैं इस साल करवाचौथ का पर्व 17 अक्टूबर को पड़ रहा हैं ये व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत ही खास माना जाता हैं शादीशुदा महिलाएं आपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए यह व्रत रखती हैं मगर खास बात तो यह हैं कि करवाचौथ पर इस बार करीब 70 सालों के बाद बहुत ही शुभ संयोग बन रहा हैं, रोहिणी नक्षत्र के साथ मंगल का योग होने की वजह से करवाचौथ को अधिक मंगलकारी बना रहा हैं।

बता दें कि ज्योतिष के मुताबिक करवाचौथ पर रोहिणी नक्षत्र और चंद्रमा में रोहिणी का योग होने से मार्कण्डेय और सत्यभामा योग बन रहा हैं यह योग चंद्रमा की 27 पत्नियों में सबसे प्रिय पत्नी रोहिणी के साथ होने से बन रहा हैं वही पति के लिए व्रत रखने वाली विवाहित महिलाओं के लिए यह बहुत ही लाभकारी और फलदायी होगा। ऐसा योग भगवान श्रीकृष्ण और सत्यभामा के मिलन के समय भी बना था। ज्योतिष ने बताया कि करवाचौथ की पूजा से पहले और बाद में भजन कीर्तन अवश्य ही करना चाहिए। इससे वातावरण में सकारात्मकता आ जाती हैं और पूजा का पूर्ण फल भी महिलाओं को प्राप्त होता हैं। वही करवाचौथ के दिन व्रत रखने वाली महिलाएं अगर लाल रंग के वस्त्र पहनती हैं तो उन्हें जीवन भर अपने पति का प्या प्राप्त होगा। ऐसा भी माना जाता हैं कि लाल रंग गर्मजोशी का प्रतीक होता हैं और मनोबल भी बढ़ाता हैं साथ ही लाल रंग प्यार का प्रतीक भी माना जाता हैं लाल रंग में महिलाएं अधिक सुंदर और आकर्षित दिखती हैं, नीले भूरे और काले रंग के कपड़े करवाचौथ के दिन नहीं पहनना चाहिए यह अशुभता का प्रतीक माना जाता हैं।

इस साल करवाचौथ का पर्व 17 अक्टूबर को पड़ रहा हैं ये व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत ही खास माना जाता हैं शादीशुदा महिलाएं आपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए यह व्रत रखती हैं मगर खास बात तो यह हैं कि करवाचौथ पर इस बार करीब 70 सालों के बाद बहुत ही शुभ संयोग बन रहा हैं, रोहिणी नक्षत्र के साथ मंगल का योग होने की वजह से करवाचौथ को अधिक मंगलकारी बना रहा हैं। करवाचौथ पर बन रहा विशेष संयोग