×

वैशाख महीने के पहले शनिवार का महत्व: जानें वो उपाय जो बदल देंगे आपके जीवन की आर्थिक और मानसिक स्थिति

 

आज वैशाख कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और शनिवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज सुबह 10 बजकर 10 मिनट तक रहेगी. हर्षण योग आज दोपहर 2 बजकर 17 मिनट तक रहेगा। अब हम बात करेंगे वैशाख मास के पहले शनिवार को किए जाने वाले विशेष उपायों के बारे में। वैशाख माह के पहले शनिवार का विशेष महत्व है। इस दिन किए गए कुछ सरल उपाय जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने और आर्थिक संकट से राहत दिलाने में सहायक माने जाते हैं। आइए जानते हैं आज के खास उपाय.

मनोकामना पूर्ति एवं आर्थिक सुधार के उपाय

आज किसी नये पौधे की कली को 30 सेकंड तक ध्यान से देखें, अपने ईश्वर को याद करें और ज़ोर से हंसें। आज के दिन ऐसा करने से आपके ऊपर अज्ञात स्रोतों से धन की वर्षा होगी और आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।

जीवन में आगे बढ़ने के उपाय

आज अर्जुन चूर्ण की गोली बनाकर महाकाली को अर्पित करें। यदि अर्जुन चूर्ण उपलब्ध न हो तो अर्जुन वृक्ष का स्मरण कर जौ की रोटी बनाएं, उस पर घी और गुड़ लगाएं और देवी मां को भोग लगाएं। बाद में आप इस प्रसाद को स्वयं भी ग्रहण कर सकते हैं। ऐसा करने से आपका जीवन हर दिन नई ऊंचाइयों को छूएगा।

सकारात्मकता बढ़ाने का उपाय

आज किसी झगड़ालू सब्जी वाले से लौकी खरीदकर मंदिर में दान कर दें। ऐसा करने से आपके जीवन में सकारात्मकता आएगी और जीवन को नई दिशा मिलेगी।

स्वास्थ्य एवं उन्नति के उपाय

जीवन में अच्छे स्वास्थ्य और उन्नति के लिए आज 11 नंबर के दूध-खोया से बने पेड़े 11 अलग-अलग स्थानों पर रखें और अपने मित्रों में बांटें। ऐसा करने से आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और जीवन में उन्नति होगी।

सफलता पाने का तरीका

इस दिन स्वाति नक्षत्र में मिट्टी और जौ का आटा मिलाकर तिल के तेल में गूंथकर गोलियां बनानी चाहिए। इसके बाद इन गोलियों को भट्टी में पकाकर अपने पास रख लेना चाहिए। ऐसा करने से आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

पैतृक संपत्ति समस्या समाधान

आज आप आटे का दीपक बनाएं, उसमें सरसों का तेल डालें, उसमें बत्ती रखें और शनिदेव के सामने जलाएं। ऐसा करने से आपको पैतृक जमीन-जायदाद से जुड़ी जो भी परेशानियां आ रही हैं, उनसे जल्द ही छुटकारा मिल जाएगा।

सरकारी कार्यों में सफलता हेतु उपाय

आज आपको शनि स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। आज आप किसी भी समय शनि स्तोत्र का पाठ कर सकते हैं, लेकिन ध्यान रखें कि पाठ करते समय आपको अपना मुख पश्चिम दिशा की ओर रखना है, क्योंकि यह शनि की दिशा है। आज इस प्रकार शनि स्तोत्र का पाठ करने से आपको सरकारी कार्यालय में आवेदन जमा करने में जो भी परेशानी आ रही है उससे जल्द ही छुटकारा मिल जाएगा।

व्यापार वृद्धि समाधान

आज एक खाली मिट्टी का घड़ा लें और उस पर काजल का तिलक लगाएं। अब उस खाली घड़े पर ढक्कन लगा दें और उसे किसी बहते जल स्रोत में प्रवाहित कर दें। आज के दिन ऐसा करने से आपके व्यापार की गति आगे बढ़ेगी और आपके व्यापार की नींव दूसरों के मुकाबले मजबूत होगी।

प्रगति सुनिश्चित करने का तरीका

आज शनिवार के दिन स्वाति नक्षत्र और हर्षण योग के संयोग में आपको अपने लिए ऐसा जूता या चप्पल खरीदना चाहिए जिसमें कोई चमकदार चीज हो। आज ऐसे जूते या चप्पल खरीदने और पहनने से आपके काम में प्रगति सुनिश्चित होगी।

कष्टों से मुक्ति हेतु उपाय

अगर आपको तरक्की की राह में दिक्कतें आ रही हैं तो आज के दिन स्नान करने के बाद साफ कपड़े पहनने चाहिए और कच्चे सूती धागे की एक गांठ लेनी चाहिए। इसके बाद पीपल के पेड़ के पास जाएं और उसके तने के चारों ओर कच्चा सूत 7 बार लपेटें। फिर हाथ जोड़कर शनिदेव का ध्यान करना चाहिए और उनके मंत्र का जाप करना चाहिए। मंत्र है- ॐ ऐं श्रीं ह्रीं शनैश्चराय नमः।

दुर्घटना के भय को दूर करने का उपाय

अगर आपको किसी दुर्घटना या किसी अनहोनी का डर है तो आज अपने घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में जाकर किसी मजदूर को गेहूं और जौ के आटे से बनी रोटी खिलाएं। आज के दिन ऐसा करने से आपका दुर्घटना का डर खत्म हो जाएगा और आपमें आत्मविश्वास आएगा।

वैवाहिक रिश्ते को मजबूत बनाने के उपाय

आज आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी साफ पानी के स्रोत जैसे नदी, तालाब या पोखर पर जाएं और उस स्रोत का पानी दोनों हाथों में लें और वरुण देव का ध्यान करते हुए भगवान से अपने रिश्ते की मजबूती के लिए प्रार्थना करें और पानी को धीरे-धीरे वापस उसी जल स्रोत में डाल दें। अगर आपका पार्टनर किसी काम में व्यस्त है या आपसे दूर है तो आप खुद किसी साफ पानी के स्रोत के पास जाएं और आप दोनों के लिए यह उपाय करें। अगर आप ऐसी जगह पर जाने में असमर्थ हैं तो घर पर ही साफ नल का पानी लेकर उत्तर दिशा की ओर मुंह करके वरुण देव का ध्यान करके ये उपाय करें। ऐसा करने से आपके वैवाहिक रिश्ते की मजबूती हमेशा बरकरार रहेगी।