×

मां दुर्गा की पूजा करते वक्त इन बातों का रखें विशेष ध्यान

 

दुर्गा मां की उपासना करके कई तरह की शक्ति प्राप्त की जाती हैं। वही मां दुर्गा का पूजन करके और दुर्गा सप्तशती का पाठ व व्रत को ​करके आप भी माता भगवती से विशेष आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं,और अपने जीवन को खास व सुखी बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं, कि मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए क्या—क्या करना चाहिए और क्या—क्या नहीं करना चाहिए।

जानिए क्या करना चाहिए—
मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए 108 नामों का जाप करें। वही अपने घर में अखण्ड ज्योति को अवश्य ही जलाएं। वही सुबह और शाम दोनों वक्त मां दुर्गा की पूजा करें। पूजा शुरू करने से पहले गणेश जी का ध्यान अवश्य ही करें। वही मां दुर्गा के मंत्र का जाप या फिर पूजा करने के तुरंत बाद ही भोजन नहीं करना चाहिए। बता दें,कि 12 साल के कम उम्र की कन्याओं को प्रतिदिन फल और पेटा का प्रसाद अवश्य ही प्रदान करें। ऐसा करने से मां दुर्गा प्रसन्न हो जाती हैं, और शुभ फल प्रदान करती हैं। जानिए क्या नहीं करना चाहिए—
वही याद रहे की दुर्गा मां का मंत्र जाप करते वक्त शरीर को हिलाएं नहीं, और गा गा कर मंत्र का जाप ना करें। वही अपने मन और विचारों में पवित्रता अवश्य ही बनाए रखें। नवरात्र में अपनी मां और मां की उम्र की महिलाओं का अपमान ना बिल्कुल भी ना करें। उनका आशीर्वाद प्राप्त अवश्य ही करें। वही इसके बाद छल, कपट प्रपंच और अपशब्दों का प्रयोग बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। वही ब्रह्मचर्य का पालन करें। गलत लोगों की संगति से दूर रहें। ऐसा करने से मां दुर्गा प्रसन्न हो जाती हैं और अपनी कृपा बनाएं रखती हैं।