×

श्रीकृष्ण की 16108 पत्नियों का क्या है सच

 

हिंदू धर्म में भगवान श्री कृष्ण को श्री हरि विष्णु का आठवा अवतार माना जाता हैं वही भगवान श्री कृष्ण का जन्महोत्सव यानी की जन्माष्टमी का पर्व आने वाला हैं वही चारों ओर भगवान श्री कृष्ण की चर्चा हो रही हैं वही पौराणिक कथाओं के मुताबिक भगवान कृष्ण की 16108 पत्नियों और उनके डेढ़ लाख से भी ज्यादा पुत्र थे। इस बात में कितनी सच्चाई हैं वही आज हम आपको बताने जा रहे हैं तो आइए जानते हैं।

भगवान श्रीकृष्ण की रासलीला के बारे में तो भक्तों के पास ढेर सारी जानकारियां हैं जब गोकुल में उन्होंने अपनी सभी गोपिकाओं के संग एक साथ अनेक रूप धारण कर महारास रचाया था वही पुराणों के मुताबिक श्री कृष्ण की 16 हजार 108 रानियां थी। वही महाभारत के मुताबिक भगवान श्रीकृष्ण ने रुक्मिणी का हरण कर उनके साथ विवाह रचाया था। विदर्भ के राजा भीष्मक की पुत्री रुक्मणि भगवान श्री कृष्ण से प्रेम करती थी और उनसे विवाह करना चाहती थी मगर रुक्मणि के अलावा भी कृष्ण की 16107 पत्नियां थी।

जानिए कैसे ​थी 16108 पत्नियां—
हिंदू धर्म में पुराणों में उल्लेख हैं कि एक दानव भूमासुर ने अमर होने के लिए 16 हजार कन्याओं की बलि देने का निश्चय कर लिया था। भगवान श्रीकृष्ण ने इन कन्याओं को कारावास से मुक्त कराया और उन्हें वापस घर भेज दिया। वही इस कहानी का अंत यही नहीं हुआ जब ये कन्याएं घर पहुंचती तो परिवारवालों ने चरित्र के नाम पर इन्हें अपनाने से इनकार कर दिया। तब भगवान श्री कृष्ण ने 16 अजार रूपों में प्रकट होकर एक साथ उनसे विवाह रचाया था। इस विवाह के अलावा श्री कृष्ण ने कुछ प्रेम विवाह भी किए।

पुराणों में उल्लेख हैं कि एक दानव भूमासुर ने अमर होने के लिए 16 हजार कन्याओं की बलि देने का निश्चय कर लिया था। भगवान श्रीकृष्ण ने इन कन्याओं को कारावास से मुक्त कराया और उन्हें वापस घर भेज दिया। वही इस कहानी का अंत यही नहीं हुआ जब ये कन्याएं घर पहुंचती तो परिवारवालों ने चरित्र के नाम पर इन्हें अपनाने से इनकार कर दिया। तब भगवान श्री कृष्ण ने 16 अजार रूपों में प्रकट होकर एक साथ उनसे विवाह रचाया था। इस विवाह के अलावा श्री कृष्ण ने कुछ प्रेम विवाह भी किए। श्रीकृष्ण की 16108 पत्नियों का क्या है सच