×

भगवान भोलेनाथ का हर नाम जपने से मिटेंगे संकट

 

आपको बता दें, कि भगवान भोलेनाथ के न जाने कितने रूप व नाम हैं और हर नाम की अपनी अलग महिमा होती हैं इनके हर नाम में एक विशेष शक्ति छिपी हैं यह शक्ति तमाम समस्याओं को नष्ट कर जीवन में सुख शांति का संचार करने वाला हैं वही आज हम आपको बताने जा रहे हैं भगवान शिव के अलग अलग नामों को जपने का महत्व।

जानिए शिव के नाम—
नौकरी के लिए भगवान शिव के ‘विश्वम्भर’ नाम का प्रयोग करें। इससे व्यक्ति को लाभ प्राप्त होता हैं वही खाते पीते, उठते बैठते शिव का ‘विश्वम्भर’ नाम जपते रहे। आपकी रोजगार की समस्या जल्दी ही दूर हो जाएगी। वही करोबार बढ़ाने के लिए भगवान शिव के ‘महेश्वर’ नाम का प्रयोग करें। इस नाम का जाप करते हुए काम पर निकलें। कारोबार की हर समस्या हल होगी और सफलता मिलेगी।

वही जीवनसाथी से अनबन को दूर करने के लिए भगवान शिव के आशुतोष नाम का प्रयोग करें। सुबह उठने के बाद और रात में सोने के पहले इस नाम का जाप करें। आपके जीवनसाथी का बर्ताव बेहतर होने लगेगा। वही सुबह नहा धोकर मंदिर में शिव जी को जल चढ़ाएं और महादेव नाम का कम से कम 15 मिनट जाप अवश्य ही करें। इससे आपकी सेहत में अद्भुत सुधार होगा।

रूद्र नाम से सुधरेगा संतान का बर्ताव—
वही दोपहर के वक्त रूद्र नाम का 15 मिनट जाप करें। वही इसके बाद अपनी संतान का 11 बार नाम लेने से उसके व्यवहार में सुधार होगा। वही यश और कीर्ति पाने के लिए भगवान शिव के नटराज नाम का प्रयोग करें। वही प्रदोष काल में शिव के नटराज नाम का 108 बार जाप करें। इससे आपका मान सम्मान बढ़ेगा। नाम और यश भी प्राप्त होगा।