×

माता शीतला की 7 बहनों को जानते हैं आप,जानिए और भी विशेष बातें...

 

जयपुर । आज श्रावन मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि हैं। इस दिन को शीतला माता को समर्पित माना जाता है। हिन्दू धर्म की मान्यताओं के अनुसार आज के दिन शातला माता की पूजा करने से समस्त रोगों से मुक्ति मिलती है। इस लिए आज हम आपके लिए इस आर्टिकल में देवी मां से लेकर जुड़ी कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं। तथा इस आर्टिकल में देवी मां की महीमा बताने जा रहे हैं।

हिन्दू धर्म की मान्यताओं के अनुसार माना जाता है कि मां शीतला दूब बहुत पसंद है। तथा माता शीतला सात बहन हैं। जिनके नाम ऋणिका, घृर्णिका, महला, मंगला, शीतला, सेठला और दुर्गा है। चैत्र मास की कृष्ण अष्टमी से आषाढ़ कृष्ण अष्टमी तक होने वाले 90 दिन के व्रत को ही गौरी शीतला व्रत भी कहा जाता है। चैत्र, वैशाख, ज्येष्ठ और आषाढ़ के कृष्ण पक्ष की अष्टमी शीतला देवी की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित होती है।

ऐसा कहा जाता है कि इन महीनों में गर्मी शुरू होने लगती है। तथा चेचक आदि की आशंका रहती है। लोग इस लिए शाीतला माता की पूजा करते हैं ताकि शरीर निरोगी रहे। शीतला माता की पूजा के दौरान माता के प्रिय मंत्र ‘मम गेहे शीतलारोग जनितोपद्रव प्रशमनपूर्वकायुरोग्यैश्वर्याभिवृद्धये शीतलाष्टमी व्रत करिष्ये’ का जाप करने से देवी मां जल्दी प्रसन्न होती हैं।

हिन्दू धर्म ग्रंथ स्कन्द पुराण में कहा गया है कि स्वयं भगवान सिव ने जन कल्याण के लिए शीतलाष्टक स्तोत्र की रचना की है। ताकि लोग इस स्त्रोत के जरिए मां शीतला की पूजा कर उन्हें प्रसनेन कर सकें। तथा रोगों से मुक्ति पा सकें।
‘वन्देहं शीतलां देवीं रासभस्थां दिगम्बराम। मार्जनीकलशोपेतां शूर्पालंकृतमस्तकाम॥’

आज श्रावन मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि हैं। इस दिन को शीतला माता को समर्पित माना जाता है। हिन्दू धर्म की मान्यताओं के अनुसार आज के दिन शातला माता की पूजा करने से समस्त रोगों से मुक्ति मिलती है। इस लिए आज हम आपके लिए इस आर्टिकल में देवी मां से लेकर जुड़ी कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं। तथा इस आर्टिकल में देवी मां की महीमा बताने जा रहे हैं। माता शीतला की 7 बहनों को जानते हैं आप,जानिए और भी विशेष बातें...