×

Shardiya navratri 2020: 17 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि, जानिए इस पर्व से जुड़ी खास बातें

 

हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि के पर्व को विशेष महत्व दिया जाता हैं वही पंचांग के मुताबिक 17 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरूवात हो रही हैं और इसकी समाप्ति 25 अक्टूबर को होगी। इस पूरे नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा अर्चना की जाएगी। वही नवरात्रि के हर दिन का अपना अलग महत्व होता हैं ऐसा कहा जाता हैं कि नवरात्रि में देवी मां दुर्गा कैलाश पर्वत से धरती के लिए अपनी यात्रा आरंभ करती हैं इस दौरान माता अपने खास वाहन पर सवार होकर पृथ्वी पर आती हैं।

वही हर साल मां दुर्गा अलग अलग वाहन पर सवार होकर धरती पर आती हैं माता का हर एक वाहन एक संकेत देता हैं नवरात्रि में मां दुर्गा पृ​थ्वी पर पालकी, नाव, हाथी या घोड़े की सवारी करके आती हैं ऐसी मान्यता हैं कि मां दुर्गा के वाहन से भविष्य में आने वाली घटनाओं का पता चलता हैं। माना जाता हैं कि अगर नवरात्रि की शुरुआत सोमवार या रविवार के दिन से होती हैं तो मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आती हैं नवरात्रि जब बुधवार से शुरू होती हैं तो मां नाव पर सवार होकर आती हैं वही गुरुवार और शुक्रवार को नवरात्रि के आरंभ से मां डोली में आती हैं वही कलश स्थापना शनिवार या मंगलवार को हो तो मां दुर्गा घोड़े पर सवार होकर आती हैं। इस वर्ष नवरात्रि की शुरुवात 17 अक्टूबर दिन शनिवार से हो रही हैं इसलिए मां दुर्गा इस बार घोड़ेपर सवार होकर आएंगी। घोड़ा युद्ध का प्रतीक माना गया हैं घोड़े पर मां का आना भी कुछ शुभ संकेत नहीं दे रहा हैं ज्योतिष की मानें तो मां के वाहन से पड़ोसी देशों से युद्ध, राजनीति और सत्ता में उथल पुथल के संकेत मिल रहे हैं।