शनि जयंती के दिन इन कामों को करने से मिलेगी विशेष कृपा
जयपुर। जून माह की 3 तारीख को शनि जयंती मनाई जाएंगी, इस दिन शनि देव की पूजा अर्चना की जाएंगी। शनि को प्रसन्न करने के लिए भक्तों के दवारा कई सारे उपाय किये जाएंगे। ज्येष्ठ महीने की अमावस्या तिथि को शनि देव के जन्मोत्सव के रुप में मनाया जाता है। इसके साथ ही इस दिन के लिए ऐसा माना जाता है कि इस दिन शनि अपने भक्तों पर विशेष कृपा करते हैं। वैसे भी शनि की कृपा से राजा रंक बन सकता है तो रंक राजा बन सकता है, इस लिए इस दिन इनको प्रसन्न करने के लिए इन उपायों को जरुर अपनाएं।
जिन की कुंडली में इस समय शनि की साढ़े साती, ढैय्या या शनि की महादशा चल रही है वे लोग शनि जयंती के दिन शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए विशेष पूजा अर्चना करें जिसका तुरंत शुभ फल मिलेगा। इसके साथ ही शनि के दर्शन करने के लिए उनकी मूर्ति के ठीक सामने खड़े नहीं होना चाहिए। इसके साथ ही शनिदेव की मूर्ति की आंखों में नहीं देखना चाहिए, बल्कि उनके चरणों में देखने चाहिए।
- शनि जयंती के दिन स्नान कर शनि मंदिर जाकर तेल अर्पित करें जिससे शनि की विशेष कृपा बरसेगी।
- शनि के निमित्त कौढ़ियों, गरीबों को दान करें जिससे शनि प्रसन्न होंगे।
- शनि जंयती के दिन झूठ बोलना, गरीबों को नुकसान पहुंचाना या किसी के साथ धोखा इसके साथी ही कोई भी गलत काम ना करें।
- इस दिन शनि के तंत्रोक्त मंत्र ओम प्रां प्रीं प्रौं स: शनयै नम: या फिर ओम शं शनैश्चराय नम: मंत्र की एक, पांच या ग्यारह माला के जाप जरूर करें।
- शनि जयंति के दिन तिल का तेल, काले तिल, काले उड़द या लौहे की कोई वस्तु जरूर दान करें।