×

Rahu ketu transit 2020: राहु केतु का परिवर्तन आज, जानिए कैसे दूर करें इसके दुष्प्रभाव

 

ज्योतिषशास्त्र और ग्रहों का विशेष संबंध माना जाता हैं। वही आकाश में ग्रहों की चाल लगातार नई नई ​स्थितियां बनाती हैं कभी ये बहुत ही शुभ होती हैं और कभी विकराल रूप धारण कर लेती हैं राहु केतु अभी तक मिथुन और धनु राशि में थे और 23 सितंबर यानी की आज राशि परिवर्तन कर रहे हैंराहु वृष राशि में और केतु वृश्चिक राशि में चले जाएंगे। राहु का राशि परिवर्तन जीवन के हर क्षेत्र पर प्रभाव डालता हैं तो आज हम आपको उससे जुड़ी जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं तो आइए जानते हैं।

बता दें कि राहु और केतु एक दूसरे से समसप्तक रहते हैं और एक साथ राशि परिवर्तन भी करते हैं राहु वृषभ राशि में और केतु वृश्चिक राशि में 18 महीनों तक रहेंगे। इनका असर अलग अलग राशियों पर अगले 18 महीनों तक बना रहेगा। राहु या शनि जब भी वृष राशि को प्रभावित करते हैं तो भारत में बहुत सारे राजनैतिक और सामाजिक बदलाव होते रहते हैं कुछ बातों को ध्यान में रखकर इस राशि परिवर्तन के दुष्प्रभावों को काफी हद तक कम किया जा सकता हैं। जानिए उपाय—
राहु केतु सबसे अधिक मन को प्रभावित करने वाला माना गया हैं ऐसे में सबसे पहले अपनी जीवनचर्या को दुरुस्त और पवित्र बनाएं। रोजाना तुलसी के पत्ते जरूर ग्रहण करने चाहिए। चंदन के तिलक और सुगंध का प्रयोग भी करना चाहिए। मांस मदिरा और फास्ट फूड खाना बंद कर देना चाहिए। संभव हो तो नियमित्र मंत्र का जाप करें अपने इष्ट का ध्यान कर सकारात्मक शक्ति को आकर्षित करें। अपना सहन सहन, आचार विचार शुद्ध और पवित्र बनाएं रखें।