×

Pradosh vrat 2020: शुक्र प्रदोष व्रत आज, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त

 

हिंदू धर्म में व्रत त्योहारों को विशेष महत्व दिया जाता हैं वही आज कार्तिक मास का प्रदोष व्रत हैं आज शुक्रवार का दिन है और आज प्रदोष व्रत पड़ा हैं। ऐसे में आज के व्रत को शुक्र प्रदोष व्रत कहा जा रहा हैं इस दिन सभी शिव भक्त भगवान शिव का व्रत करते हैं और उनकी पूजा करते हैं इस व्रत को साल भर के सभी व्रतों में से मंगलकाी माना जाता हैं मान्यताओं के मुताबिक इस व्रत को करने से मनुष्य के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं इस दिन जो लोग व्रत करते हैं उस पर भगवान भोलेनाथ और देवी मां पार्वती की विशेष कृपा होती हैं तो आज हम आपको इस व्रत की पूजन विधि और शुभ मुहूर्त बताने जा रहे हैं तो आइए जानते हैं।

जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त—
27 नवंबर दिन शुक्रवार को सुबह 6 बजकर 53 मिनट से सर्वार्थ सिद्धि योग लग रहा हैं इस पूरे दिन प्रदोष व्रत किया जा सकता हैं राहुकाल का मुहूर्त 27 नवंबर, शुक्रवार सुबह 10 बजकर 50 मिनट से 12 बजकर 9 मिनट तक रहेगा। इस दौरान पूजा न करें। जानिए पूजन विधि—
प्रदोष व्रत वाले दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठना चाहिए। फिर स्नानादि कर साफ वस्त्र धारण करें। एक चौकी पर गंगाजल की छीटें डालें। इसके बाद इस पर सफेद या बादामी रंग का वस्त्र बिछाएं। इसके बाद चौकी पर शिव शंकर की प्रतिमा को स्थापित करें। फिर शिव को सफेद चंदन या गोपी चंदन का तिलक करें। इन्हें सफेद पुष्पों की माला अर्पित करें। इसके बाद धूप दीप और अगरबत्ती जलाएं। फिर आसन पर बैठ जाएं। यह आसन सफेद रंग का होना चाहिए। इसके बाद शिव का ध्यान करें। ​प्रदोष व्रत की कथा आज के दिन जरूर पढ़नी चाहिए। इसके बाद शिव स्तुति और शिव स्तोत्र का पाठ भी करें। इसके बाद शिव मंत्रों का जाप करें। साथ ही शिव के जयकारे भी लगाएं। भगवान शिव को खीर का भोग लगाएं। इस पूरे दिन व्रत उपवास करें। आखिरी में शिव को दंडवत प्रणाम करें।