किन चार कामों के बाद तुरंत नहाना है जरूरी? चाणक्य से जानें
ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: आचार्य चाणक्य को भारत के महान ज्ञानियों और विद्वानों में से एक माना गया है इनकी नीतियां दुनियाभर में प्रसिद्ध है जिसे चाणक्य नीति के नाम से जाना जाता है आचार्य चाणक्य ने मानव जीवन से जुड़े सभी पहलुओं पर अपनी नीतियों का निर्माण किया है
जिसका अनुसरण करने वाला मनुष्य सफलता और सुख को हासिल करता है आचार्य चाणक्य ने चार ऐसे काम बताएं हैं जिन्हें करने के बाद मनुष्य को तुरंत ही स्नान करना चाहिए तो आज हम आपको इसी विषय में जानकारी प्रदान कर रहे हैं तो आइए जानते हैं आज की चाणक्य नीति।
इन चार कामों के बाद तुरंत करें स्नान—
स्त्री संग यानी काम क्रिया करने के बाद स्नान करना बहुत जरूरी है यह स्त्री और पुरुष दोनों के लिए समान रूप से लागू है। ऐसे में काम क्रिया करने के तुरंत ही बाद दोनों को स्नान जरूर करना चाहिए इसका विशेष ध्यान रखें। शेविंग और कटिंग के तुरंत बाद भी स्नान जरूर करना चाहिए माना जाता है कि बाल कटवाने के बाद छोटे छोटे बाल शरीर पर चिपक जाते हैं और ये स्नान के बाद ही शरीर से हटते हैं ऐसे में शेविंग और कटिंग के बाद स्नान जरूर करना चाहिए।
आचार्य चाणक्य की नीति अनुसार तेल मालिश के बाद स्नान करना बहुत जरूरी है वरना चर्म रोग की संभावना अधिक हो जाती है ऐसे में मालिश के बाद नहाना जरूरी है। जब व्यक्ति शव यात्रा के समय श्मशान जाता है तो उसका शरीर अशुद्ध हो जाता है ऐसे में श्मशान या शव यात्रा से आने के बाद स्नान जरूर करना चाहिए।