Vidur Niti इन गलतियों के कारण हाथ में नहीं टिकता एक भी पैसा, हमेशा रहते हैं कर्जदार

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: महाभारत के प्रमुख पात्रों में एक महात्मा विदुर भी हैं जिनकी नीतियां दुनियाभर में प्रसिद्ध है। महात्मा विदुर ने मानव जीवन के कल्याण हेतु कई नीतियों का निर्माण किया है जिसका अनुसरण करने वाला मनुष्य सफलता और सुख को हासिल करता है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

महात्मा विदुर ने मानव जीवन से जुड़े हर विषय पर अपनी नीतियां बताई हैं। विदुर ने धन को लेकर भी महत्वपूर्ण बातें बताई हैं जिनका अनुसरण करना लाभकारी साबित होगा। महात्मा विदुर ने मनुष्य की कुछ ऐसी गलतियों का जिक्र किया है जिसके कारण परिवार में धन नहीं टिकता है और व्यक्ति हमेशा कर्ज में डूबा रहता है। तो आज हम आपको इसी विषय पर विदुर नीति बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

यहां पढ़ें धन से जुड़ी विदुर नीति—
विदुर नीति अनुसार गलत तरीके से कमाया गया है परिवार के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। ऐसा धन घर में कभी भी सुख शांति और समृद्धि लेकर नहीं आता है। साथ ही ऐसे पैसों में बरकत भी नहीं होती है। महात्मा विदुर कहते हैं कि व्यक्ति को केवल मेहनत से कमाया धन ही घर लाना चाहिए। ऐसा धन स्थिरता और समृद्धि लेकर आता है।

जिस घर में हमेशा कलह क्लेश की स्थिति बनी रहती है ऐसे घरों को मां लक्ष्मी पसंद नहीं करती हैं। विदुर नीति अनुसार जहां एक दूसरे से मतभेद और क्लेश बना रहता है। वहां देवी लक्ष्मी का वास नहीं होता है। जिसके कारण परिवार को गरीबी व आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है।

विदुर नीति अनुसार घर में हमेशा धर्म कर्म से जुड़े काम करने चाहिए और ईश्वर का नाम लेना चाहिए। जब घर में ईश्वर का नाम लिया जाता है तो सकारात्मकता आती है साथ ही आर्थिक स्थिति भी मजबूत बनी रहती है। लेकिन जहां ऐसा नहीं होता हैं वहां हमेशा ही परेशानियां और गरीबी आती है।