Chanakya Niti चाणक्य की ये दो सीख बढ़ाएंगी आदमी का जीवन, बुढ़ापे में भी रहोगे जवान

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: आचार्य चाणक्य को भारत के महान ज्ञानियों और विद्वानों में से एक माना गया है इनकी नीतियां दुनियाभर में प्रसिद्ध है जिसे चाणक्य नीति के नाम से जाना जाता है चाणक्य ने मानव जीवन से जुड़े सभी पहलुओं पर अपनी नीतियों का निर्माण किया है जिसका अनुसरण करने वाला मनुष्य सफलता और सुख को हासिल करता है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

चाणक्य ने मावन जीवन से जुड़ी कुछ ऐसी नीतियों के बारे में बताया है जो आदमी को लंबा जीवन देने का काम करती हैं साथ ही बुढ़ापे में भी उन्हें जवान बनाएं रखती हैं तो आज हम आपको इन्हीं नीतियों के बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

यहां पढ़ें आज की चाणक्य नीति—
हर कोई लंबा जीवन और जवान रहने की इच्छा रखता है इसके लिए लोग कई तरह के प्रयास और उपाय भी करते हैं लेकिन व्यस्त दिनचर्या के कारण निरोगी रहना आसान नहीं है। लेकिन चाणक्य ने सालों पहले ही कुछ ऐसी सीख बताई हैं जिसका पालन करके मनुष्य लंबा जीवन प्राप्त कर सकता है साथ ही बुढ़ापे में भी जवान रहेगा। जो मनुष्य चाणक्य की इन सीखों को मान लेता है वह दूसरो से लंबा जीवन जीता है और ​सेहतमंद भी रहता है।

चाणक्य नीति की मानें तो जो लोग भूख से कम भोजन करते हैं वो जिंदगीभर सेहतमंद बने रजते हैं। चाणक्य कहते हैं कि अपनी भूख से कम भोजन करने वाला मनुष्य हमेशा स्वस्थ्य बना रहता है और बीमारियां उसके पास नहीं आती हैं। ऐसे लोगो की आयु खुद ही बढ़ जाती है रोगों के कारण मृत्यु का खतरा भी नहीं होता है।

भूख से ज्यादा खाने वालों को कोई तरह की बीमारियां घेरे रहती हैं। इसके अलावा चाणक्य कहते हैं कि भोजन ठीक से पच जाए इसके बाद ही कुछ खाना चाहिए। क्योंकि भोजन के ठीक से पच जाने के बाद अगर व्यक्ति खाना खाता है तो बीमारियों का खतरा कम हो जाता है और वह लंबा जीवन जीता है।