इन पांच कामों को करने की भूल कभी न करें, सुला सकते हैं मौत की नींद

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: आचार्य चाणक्य को भारत के महान ज्ञानियों और विद्वानों में से एक माना गया है इनकी नीतियां दुनियाभर में प्रसिद्ध है जिसे चाणक्य नीति के नाम से जाना जाता है चाणक्य ने मानव जीवन से जुड़े सभी पहलुओं पर अपनी नीतियों का निर्माण किया है जिसका अनुसरण करने वाला मनुष्य सफलता और सुख को हासिल करता है

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में कुछ ऐसे काम बताए हैं जिन्हें भूलकर भी नहीं करना चाहिए वरना व्यक्ति की आयु कम हो जाती है तो आज हम आपको उन्हीं कार्यों के बारे में बता रहे हैं।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

भूलकर भी न करें ये काम—
आचार्य चाणक्य की नीति अनुसार रात के समय भूलकर भी दही का सेवन नहीं करना चाहिए मान्यता है कि ऐसा करने से व्यक्ति गंभीर रोग से पीड़ित हो जाता है जिसके कारण मृत्यु भी हो सकती है। इसके अलावा बासी व असुरक्षित रखे मांस को भी नहीं खाना चाहिए माना जाता है कि ऐसा मांस खाने से व्यक्ति को गंभीर रोग हो सकते हैं जिसके कारण जल्द मृत्यु भी हो सकती है।

चाणक्य नीति अनुसार जो लोग सुबह देर तक सोते हैं उनकी भी मृत्यु जल्दी हो जाती है, क्योंकि ऐसे लोग सुबह की शुद्ध वायु ग्रहण नहीं कर पाते हैं जिसके कारण उनका शरीर कई तरह के रोगों से पीड़ित हो जाता है और व्यक्ति की जल्दी मौत हो सकती है।

सुबह का समय पवित्र माना जाता है यह समय योग आदि के लिए शुभ होता है ऐसे में सुबह के समय संबंध बनाने से बचना चाहिए वरना जल्द मौत तय है। शवदाह के धुंए से भी व्यक्ति को बचना चाहिए माना जाता है कि जो लोग अधिक समय तक इस धुएं में रहते हैं उनकी मृत्यु भी जल्दी हो जाती है।