पढ़ें महावीर स्वामी के विचार, जो जीवन में लाएंगे सकारात्मकता
आज यानी 26 अप्रैल दिन सोमवार को महावीर जयंती मनाई जा रही हैं यह जैन धर्म का एक शुभ पर्व हैं महावीर जी को जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर कहा जाता हैं। दुनिया भर के जैन समुदाय के लोग इस दिन को बड़े ही उत्साह के साथ मनाते हैं धार्मिक छंदों को पढ़ते हैं और जरूरतमंदों को सामान का दान किया जाता हैं।
इस शुभ दिन पर जैन समुदाय के लोग, भगवान महावीर की मूर्ति के साथ एक जुलूस निकालते हैं और धार्मिक गीत गाते हैं इस दिन को पूरे उत्साह के साथ मनाया जाता हैं इस बार कोरोनावायरस की दूसरी लहर के कारण महावीर जयंती का उत्सव थोड़ अलग दिखाई देगा।
भगवान महावीर को वर्धमान के नाम से भी जाना जाता था। वे जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर थे। भगवान महावीर का जन्म 6वीं शताब्दी ईस पूर्व बिहार में हुआ था। उनका जन्म रानी त्रिशला और राजा सिद्धार्थ से हुआ था। इन्होंने चैत्र मास के 13वें दिन जन्म लिया था। इस दिन आधा चंद्रमा निकला था।