×

अगर लेना चाहते हैं सुखी जीवन का आनंद तो बदल लें ये बुरी आदतें, पढ़ें आज की विदुर नीति

 

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: महाभारत काल के महान ज्ञानी विदुर जी के बारे में कौन नहीं जानता हैं विदुर नीति आज के समय में उतनी ही प्रासंगिक हैं जितना कि महाभारत काल में थी। विदुर की नीतियां खास तौर पर आम इंसान तक के लिए जीवन के हर मोड़ पर साथ देने वाली हैं। धृतराष्ट्र के महामंत्री के रूप में प्रसिद्ध महात्मा विदुर की नीति में लाइफ मैंनेजमेंट के सूत्र समाहित हैं विदुर नीति से आज हम आपको जीवन को सुखी बनाने के लिए किन बुरी आदतों का त्याग करना चाहिए इसके बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं। 

जीवन को सुखमय और आनंददाक बनाने के लिए इंसान के अंदर अपनेपन की भावना हमेशा रहनी चाहिए महात्मा विदुर के अनुसार अपनेपन की कमी मनुष्य को कमजोर बनाती हैं जिससे उम्र कम होती हैं। किसी भी व्यक्ति को आवश्यक और सटीक बोलना चाहिए विुदर के अनुसार व्यर्थ की बातां से आगे चलकर परेशानी होती हैं

इस बुरी आदत का सीधा असर व्यक्ति के जीवन पर पड़ता हैं ऐसी बुरी आदत वाला व्यक्ति जीवन में दुख ही दुख झेलता हैं। वैसे तो क्रोध हर व्यक्ति को आता है मगर अधिक क्रोध आना अच्छा नहीं माना जाता हैं क्रोध में आकर व्यक्ति कई बार ऐसी हरकत कर बैठता है जिससे उसे ही नुकसान होता हैं विुदर के अनुसार इससे व्यक्ति की उम्र कम हो जाती हैं। 


महात्मा विदुर के अनुसार व्यक्ति को कभी अभिमान नहीं करना चाहिए हमेशा अपनी ही प्रशंसा करने और सुनने वाले लोगों को दुनिया पसंद नहीं करती हैं इसके अलावा जो खुद को दूसरों से अधिक समझदार समझते हैं ऐसे लोग भी लोगों को पसंद नहीं आते हैं। लालच इंसान को कभी सुख नहीं देता हैं लोभ लालच करने वाला व्यक्ति हमेशा परेशान ही रहता हैं लालच में पड़ने के बाद ऐसे लोग कुछ ऐसा कर लेते हैं जो उसके लिए आशांति का कारण बनता हैं।