×

चाणक्य नीति अनुसार जिन लोगों में होती हैं ये बुरी आदतें उनके पास नहीं ठहरती लक्ष्मी

 

आचार्य चाणक्य की नीतिया देश विदेश हर जगह प्रचलित मानी जाती हैं चाणक्य बहुत विद्वान और ज्ञानी थे। उन्होंने चाणक्य नीति में धन कमाने से लेकर उसे खर्च करने तक के बारे में बताया हैं अगर मनुष्य चाणक्य के बताए अनुसार धन व्यय करता हैं तो उसके पास कभी भी धन की कमी नहीं रहती हैं आचार्य चाणक्य कहते हैं कि मनुष्य के अंद कुछ ऐसी बुरी आदतें होती हैं जिनके कारण लक्ष्मी जी उनसे रुष्ट हो जाती हैं और ऐसे लोगों के पास हमेशा धन का अभाव बना रहता हैं मनुष्य को अपनी ये बुरी आदतें छोड़ देना चाहिए , तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं चाणक्य के अनुसार वो कौन सी बुरी आदतें हैं तो आइए जानते हैं।

चाणक्य के मुताबिक मूर्ख मनुष्य की तारीफ सुनने से अच्छा होता हैं कि बुद्धिमान व्यक्ति की डांट सुन लें। मूर्खों के साथ कभी नहीं रहना चाहिए। क्योंकि जहां बुद्धि होती हैं वहा धन का वास होता हैं। जो लोग अत्यधिक क्रोध करते हैं उनके पास लक्ष्मी कभी नहीं ठहरती हैं इसलिए कैसी भी परिस्थिति हो, व्यक्ति को शांत रहने की कोशिश करनी चाहिए क्योंकि क्रोध के कारण वाद विवाद की स्थिति पैदा होती हैं जिन लोगों के घर में हमेशा झगड़ा या शोर होता रहता हैं वहां हमेशा धन का अभाव होता है। दूसरों का अपमान कभी नहीं करना चाहिए खासकर अपने गुरुजनों, बड़ों और किसी जरूरतमंद व्यक्ति का अपमान कभी भी नहीं करें। जो लोग ऐसा करते हैं उनसे लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं और घर में दरिद्रता का वास होता हैं।