×

Chanakya niti: चाणक्य अनुसार इन बातों को जरूर रखें याद, किसी से नहीं होंगे संबंध खराब

 

आचार्य चाणक्य की नीतियां विश्व प्रसिद्ध मानी जाती हैं चाणक्य नीति के अनुसार जो मनुष्य सभी के ह्रदय में रहता है वह व्यक्ति जीवन में अपार सफलता प्राप्त करता हैं ऐसे लोगों के पास मां लक्ष्मी का आर्शीवाद हमेशा बना रहता हैं ज्ञान की देवी सरस्वती भी ऐसे लोगों पर अपनी कृपा बनाएं रखती हैं इसलिए हर व्यक्ति के मन में सभी का प्रिय होने की कामना बनी रहती हैं। चाणक्य अनुसार ये काम सरल नहीं होता हैं सभी का प्रिय होने के लिए व्यक्ति में कुछ अच्दी आदतों का होना जरूरी होता हैं क्योंकि छल कपट से अर्जित किए गए प्रेम की परत एक न एक दिन खुल जाती हैं जब सामने वाले को सच्चाई का पता चलता है तो अपयश का भी सामना करना पड़ता हैं इसलिए लोगों के दिलों में अगर स्थान बनाना है तो छल कपट और झूठ से दूर रहें और चाणक्य की बातों को हमेशा याद रखें।

चाणक्य अनुसार व्यक्ति अहंकार में कभी कभी स्वयं को इतना विशाल और सक्षम समझने लगता है कि वह समाने वाले व्यक्ति को कभी कभी कमतर आंकने की भूलकर बैठता हैं यही भूल आगे चलकर भारी पड़ जाती हैं जो लोग अहंकार से दूर रहकर सभी का आदर सम्मान करता है वह सभी का प्रिय होता हैं बुरा समय आने पर ऐसे लोगों के साथ सहयोग करने वालों की भारी भीड़ जमा रहती हैं। चाणक्य नीति कहती है कि अगर लोगों के ह्रदय में स्थान बनाना है तो विनम्रता और मधुर वाणी को अपनाएं। विनम्रता सभी को आकर्षित करती है विनम्र व्यक्ति ज्ञान और शक्ति से पूर्ण होता है जब ऐसे लोगों को मानव कल्याण के बारे में जब चिंतन करते हैं तो समाज ऐसे लोगों आदर सम्मान प्रदान करता हैं।