×

Chanakya niti: चाणक्य अनुसार इन लोगों से हमेशा रहे सावधान

 

अपने ज्ञान, विवेक और कूटनीति के कारण चाणक्य को महान माना गया हैं उनके पास हर समस्या का हल होता हैं वे रंक को राजा बनाने की कला रखते हैं। चाणक्य ने अपने अनुभव, ज्ञान और बौद्धिक कौशल से जीवन में सफलता हासिल करने की कई नीतियां बनाई थी उन सभी नीतियों का संग्रह चाणक्य नीति शास्त्र ग्रंथ हैं। चाणक्य द्वारा बनाई गई नीतियां आज भी कारगर साबित होती हैं जो भी इन नीतियों का पालन सही से करता है उसे जीवन में सभी तरह की सुख सुविधाएं और सफलता प्राप्त होती हैं। चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में बताया है कि मनुष्य को कामयाब बनने के लिए हमेशा तीन प्रकार के लोगों से सावधान और सतर्क रहना चाहिए। तो आज हम आपको उन्हीं के बारे में बताने जा रहे हैं तो आइए जानते हैं।आचार्य चाणक्य कहते हैं मनुष्य को कवि, शराबी और दुस्साहसी महिलाओं से हमेशा सावधान रहना चाहिए। चाणक्य अनुसार कवि अपनी कविता के माध्यम से कोई भी बड़ी से बड़ी बात आसानी से कह सकता हैं इसलिए इनसे भूलकर भी दुश्मनी नहीं करनी चाहिए। जो लोग हमेशा शराब के नशे में डूबे रहते हैं उनके साथ कभी भी दोस्ती नहीं करनी चाहिए। नशे में होने से व्यक्ति अपनी सारी मर्यादाएं भूल जाता हैं उसके मन में जो आता है वह बोल देता हैं इसलिए चाणक्य ने कहा है कि नशा करने वाले लोगों से हमेशा ही दूर रहना चाहिए।

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि पुरुषों की तुलना में महिलाओं में दुस्साहस बहुत होता हैं दुस्साहस के कारण महिलाएं कई बार ऐसे काम कर देती हैं जो पुरुष सोच नहीं सकते हैं इस तरह की महिलाओं से हमेखा दूर रहना चाहिए। वरना संकट में पड़ सकते हैं।