×

Chanakya Niti इन जगहों पर कभी ना बनाना घर, पड़ जाएंगे लेने के देने
 

 

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: आचार्य चाणक्य को भारत के महान ज्ञानियों और विद्वानों में से एक माना गया है इनकी नीतियां देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में प्रसिद्ध है जिसे चाणक्य नीति के नाम से जाना जाता है चाणक्य ने अपने जीवन के अनुभवों को नीति शास्त्र में पिरोया है

चाणक्य ने मानव जीवन से जुड़े हर पहलु पर अपनी नीतियां बताई हैं जिनका अनुसरण करना लाभकारी होता है चाणक्य ने अपने एक श्लोक द्वारा कुछ ऐसे स्थानों का जिक्र किया है जहां भूलकर भी मनुष्य को घर नहीं बनाना चाहिए। तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा उसी नीति के बारे में जानकारी प्रदान कर रहे हैं तो आइए जानते हैं। 

चाणक्य नीति के अनुसार उन स्थानों पर कभी घर नहीं बनाना चाहिए जहां रहने पर मनुष्य को दिन रात परेशानियों का सामना करना पड़े चाणक्य कहते हैं कि जहां पर रोजगार के साधन ना हो, जहां व्यक्ति को रोजी रोटी ना कमा सके उस स्थान को तुरंत ही छोड़ देना चाहिए। ऐसी जगह पर रहने वाला व्यक्ति कभी धनवान नहीं बन सकता है बल्कि उसे आर्थिक संकट का सामना करना पड़ेगा।  

कभी भी श्मशान की भूमि पर या एकदम सुनसान जगह पर भी घर नहीं बनाना चाहिए। ऐसे स्थान पर नकारात्मकता अधिक होती है साथ ही परिवार की सुरक्षा पर भी संकट आता है। उस स्थान पर कभी भी घर नहीं बनाना चाहिए। जहां नशा करने वाले या गलत काम करने वाले लोग रहते हैं। जिन स्थानों पर कोई नियम कानून ना हो या स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं ना हो ऐसी जगह पर भी घर नहीं लेना चाहिए। जिस स्थान पर हमेशा भय का माहौल रहता हो वहां पर भी घर नहीं बनाना चाहिए।