×

Chanakya Niti पुरुष हमेशा गुप्त रखें ये बातें वरना होगी जग हंसाई, पढ़ें चाणक्य नीति

 

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: आचार्य चाणक्य को भारत के महान ज्ञानियों में से एक माना गया है इनकी नीतियां देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में प्रसिद्ध है जिसे चाणक्य नीति के नाम से जाना जाता है आचार्य चाणक्य ने अपने जीवन के अनुभवों को नीतिशास्त्र में पिरोया है जिसका अनुसरण करने वाला मनुष्य सफलता और सुख दोनों ही प्राप्त करता है चाणक्य ने कुछ ऐसी बातों का जिक्र किया है जिसे पुरुष हमेशा गुप्त रखें तभी उनकी भलाई है तो आज हम ​इसी विषय पर बात कर रहे हैं तो आइए जानते हैं। 

इन बातों को रखें गुप्त—
चाणक्य नीति के अनुसार पुरुषों को कभी भी अपने घर परिवार के वाद विवाद य घर से जुड़ी कोई भी बात बाहर वालों को नहीं बतानी चाहिए। इसके साथ ही अपनी धर्मपत्नी की किसी बात से नाराज होकर उसके चरित्र, व्यवहार या फिर आदतों को भी किसी से शेयर नहीं करना चाहिए। अगर इन बातों को आप दूसरों से साझा करते हैं तो आपको इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।

इसके अलावा अगर आप किसी चीज़ को लेकर पहले अपमानित हुए हो तो ऐसी बातों को हंसी मजाक में भी दूसरों को नहीं बतानी चाहिए। अपने अपमान को जितना हो सकें उतना गुप्त रखें तो अच्छा होगा। भूलकर भी अपनी आर्थिक स्थिति या धन से जुड़ी समस्या किसी को भी न बताएं।

ऐसा करने से समाज में आपका सम्मान कम होता है और दूसरों को आपकी आर्थिक स्थिति का जब पता चलता है तो वो आपसे किनारा कर सकते हैं तो ऐसे में धन से जुड़ी कोई भी बात दूसरों से शेयर ना करें।