×

Chanakya Niti: चाणक्य अनुसार जीवन में इन चीजों को पाना है नामुमकिन

 

चाणक्य की नीतियां विश्व प्रसिद्ध मानी जाती हैं आचार्य चाणक्य एक महान शिक्षाविद और अर्थशास्त्री कहे जाते हैं इनके विचार और नीतियां भले ही लोगों को कठिन लगती हैं मगर जीवन की कठोर सच्चाई हैं चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में जीवन से जुड़े कई पहलुओं के बारे में बताया हैं इसके साथ ही यह भी बताया है कि ऐसी कौन सी चीजे हैं जिसे लाख जतन के बाद भी मनुष्या नहीं प्राप्त कर पाता हैं तो आज हम आपको इन्हीं के बारे में बताने जा रहे हैं तो आइए जानते हैं। एक श्लोक के मध्याम से चाणक्य ने बताया हैं कि बुद्धि से पैसा कमाया जा सकता है न कि पैसे से बुद्धि कमाई जा सकती हैं चाणक्य का अर्थ है कि अगर कोई व्यक्ति बुद्धिमान है तो वह पैसा कमा सकता हैं लेकिन अगर व्यक्ति के पास केवल धन है तो वह बुद्धि को पैसों से नहीं खरीद सकता हैं। चाणक्य कहते है कि अगर किसी मनुष्य के पास पैसा है, पैसे का सही इस्तेमाल और पैसे का इजाफा करना उसके बुद्धि और विवेक पर निर्भर करता है चाणक्य कहते है कि यह सब बातें व्यक्ति भी सोच सकता है जब वह बुद्धि का धनी होता हैं।

चाणक्य कहते हैं कि अगर मनुष्य के पास पैसा नहीं होता हैं तो वह जीवन में सफल हो सकता हैं लेकिन अगर व्यक्ति बुद्धि का धनी नहीं हैं तो उसके हाथ सफलता नहीं लगती हैं चाणक्य कहते हैं कि बुद्धि और विवेक के कारण ही मनुष्य को समाज में मान सम्मान प्राप्त होता हैं।