×

Chanakya Niti: किसी भी काम को शुरू करने से पहले खुद से करें ये सवाल, जरूर मिलेगी सफलता

 

आचार्य चाणक्य की नीतियों विश्व प्रसिद्ध मानी जाती हैं चाण्क्य ने अपनी नीतियों में कामयाबी, जीवन के उद्देश्यों, मूल्यों, संस्कार, चरित्र, कारोबार, नौकरी समेत सभी महत्वपूर्ण विषयों पर अपनी पुस्तक चाणक्य नीति में इन सबका उल्लेख किया हैं चाणक्य ने नौकरी, कारोबार में सफलता पाने के साथ जीवन को सफल बनाने के लिए कई सारी नीतियां बनाई है, जिसके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं तो आइए जानते हैं।

चाणक्य के अनुसार मनुष्य को इस बात की जानकारी रखनी चाहिए कि हाल का समय कैसा चल रहा है अर्थात सुख के दिन हैं या फिर दुख के दिन। चाणक्य के मुताबिक जो मनुष्य अपने समय के अनुसार काम और व्यवहार करता है उसे सफलता जरूर मिलती हैं। चाणक्य कहते हैं कि मनुष्य को अपने सच्चे मित्र के बारे में भी पता होना चाहिए चाहे वो मित्र नौकरी में हो या फिर कारोबार में। चाणक्य कहते है कि जो मनुष्य मित्र केरूप में मौजूद शत्रु की पहचान नहीं कर पाते हैं उन्हें जीवन में हमेशा असफलता मिलती हैं क्योंकि शत्रु आपको सही सलाह देने की जगह आपके काम को बिगाड़ने की कोशिश करते हैं।आचार्य चाणक्य के मुताबिक जहां काम कर रहे हों वहां के हालतों के बारे में हमेशा जानकारी रखनी चाहिए साथ ही ये भी पता होना चाहिए कि कार्यस्थल पर आसपास के लोग कैसे हैं, क्योंकि इससे मनुष्य कभी धोखा नहीं खाता है और उसे सफलता प्राप्त होती हैं। चाणक्य के मुताबिक एक समझदर मनुष्य हमेशा अपनी आमदनी के हिसाब से ही खर्च करता है और जो व्यक्ति अपनी आय से अधिक खर्च करता हैं वो हमेशा ही परेशान रहता हैं साथ ही व्यक्ति जो भी काम करता हैं उसे ये पता होना चाएिह कि क्या वो उस काम को कर पाने में सक्षम हैं। क्योंकि इससे कामयाबी मिलने के अधिक आसार होते हैं। इसलिए हमेशा अपनी क्षमता के अनुसार काम करना चाहिए।