×

इन लोगों पर कभी न करें भरोसा पहुंचा सकते हैं बड़ा नुकसान, पढ़ें आज की चाणक्य नीति

 

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: चाणक्य की नीतियां देश विदेश हर जगह प्रसिद्ध है चाणक्य महान कूटनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री होने के अलावा व्यवहारिक जीवन के भी बड़े मार्गदर्शक हैं उन्होंने अपने नीतिशास्त्र में कई ऐसी बातें लिखी हैं जिनका पालन करने से जातक ढेरों मुसीबतों से बच सकता है वह उन बड़े नुकसानों से बच सकता है जो उसे छोटी सी गलतियों के कारण उठाने पड़ सकते हैं चाणक्य नीति में कुछ चीजों और लोगों से दूर रहने की सलाह दी गई हैं तो आज हम आपको इसके बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं। 

गलती से भी इन पर न करें भरोसा—
ऐसे लोग जो अपने पास हथियार रखते हैं उन पर ना तो कभी भरोसा करना चाहिए और ना ही उनसे उलझें। ऐसे लोग क्रोध आने पर आपको कभी भी नुकसान पहुंचा सकते हैं ऐसे लोगों से दुश्मनी लेना अपनी मौत को खुद बुलावा देना है। कभी भी सत्तासीन या शक्तिशाली लोगों पर भरोसा न करें। ना ही उनसे दुश्मनी मोल लें।

इसके पीछे दो बड़े कारण हैं एक तो वे अपने फायदे के लिए आपको बलि का बकरा बनाने में दो मिनट भी नहीं लगाएंगे। दूसरा आपसे अगर नाराज हो जाएं तो आपको बर्बाद करके ही छोड़ेंगे। इसके लिए वे अपनी ताकत का थोड़ा सा इस्तेमाल करके भी आपको बड़ा नुकसान पहुंचा सकते हैं। 

दुष्ट प्रवृत्ति वाली स्त्री पर कभी भी भरोसा न करें वह आपको बिना खबर लगे बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है साथ ही बिना आपकी गलती के भी आपको किसी मुश्किल में डाल सकती है। हिंसक और खतरनाक जानवर पर कभी भरोसा न करें आप इनकी कितनी भी सेवा करें या उन्हें प्यार दें, वे आपको कभी भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। नदी की गहराई और उसके प्रवाह को लेकर थोड़ी सी भी गलतफहमी आपको काल के गाल में भेज सकती है लिहाजा इस मामले में कोई गलती न करें।