×

इन चीजों को अपनाने में कभी न करें संकोच, पढ़ें आज की चाणक्य नीति
 

 

ज्योतिष न्यूज़ डेस्कः आचार्य चाणक्य को कुशल रणनीतिकार और बुद्धिमान मनुष्य के रूप में जाना जाता है इनकी नीतियां देश ही नहीं बल्कि विश्वभर में प्रचलित है चाणक्य ने अपनी बुद्धि के बलबूते अपनी एक खास पहचान बनाई है इनकी नीतियां मनुष्य को सफलता और खुशहाली के मार्ग पर लेकर आती है व्यक्ति का स्वभाव और उसके गुण उसे अच्छा और बुरा बनाते हैं

गुणी मनुष्य हर स्थान पर सम्मान पाता है ऐसे में आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति में कुछ ऐसे ही लोगों और चीजों के बारे में बताया है जिनका चयन मनुष्य को गुणों के आधार पर ही करना चाहिए न कि उसकी परिस्थिति को देखकर। चाणक्य ने अपने एक श्लोक के माध्यम से बताया है कि मनुष्य को गंदगी में से भी किन चीजों को उठाने में संकोच नहीं करना चाहिए तो आइए जानते हैं आज की चाणक्य नीति। 

आचाय चाणक्य की नीति कहती है कि मनुष्य को अमृत से भी जहर निकाल लेना चाहिए यानी कि बुराई में भी अच्छाई ढ़ूढने का प्रयास करते रहना चाहिए ऐसा करने से आपकी सोच विचार में सकारात्मकता आएगी और  हर परिस्थति से लड़ने में मदद मिलेगी। चाणक्य नीति अनुसार सोना अगर गंदगी में भी पड़ा हो तो उसे उठाने में संकोच नहीं करना चाहिए सोने की चमक हमेशा ही बरकरार बनी रहती है इसे दोबारा साफ करके उपयोग में लाया जा सकता है छोटे कुल में पैदा होने वाले मनुष्य से ज्ञान ग्रहण करने से कभी भी पीछे नहीं रहना चाहिए बुद्धिमान मनुष्य की जाति और धन नहीं देखना चाहिए ज्ञान जहां भी मिले प्राप्त करने में ही भलाई छिपी है। 

चाणक्य कहते है कि एक गुणी कन्या का हमेशा ही सम्मान करना चाहिए दुष्ट परिवार में जन्मी कन्या की परिस्थिति नहीं उसके गुण को देखना चाहिए ऐसी कन्या को अपनाने में कोई बुराई नहीं होती है हमेशा उसकी अच्छाईयों को खोजना चाहिए। चाणक्य कहते है कि अपनी संतान को हमेशा ही श्रेष्ठ शिक्षा देनी चाहिए और अपने मित्रों को हमेशा ही धर्म के काम करने के लिए प्रेरित करना चाहिए ऐसा करना आपके लिए भी अच्छा रहेगा। चाणक्य दवारा बताई गई इन नीतियों का हमेशा ही पालन करना चाहिए ऐसा करने से जीवन में सफलता और खुशहाली के साथ साथ समाज में सम्मान भी मिलता है।