×

क्षणभर का आनंद देती है ये चीजें इनकी आदत लगने से छिन जाता है सुख चैन, पढ़ें आज की चाणक्य नीति

 

ज्योतिष न्यूज़ डेस्कः आचार्य चाणक्य की नीतियां हर किसी को सही मार्ग दिखाने का काम करती है इनकी नीतियां देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी खूब प्रचलित है चाणक्य को ज्ञान का भंडार माना गया है इनके विचार मनुष्य को अंधकार से बचाने का काम करते हैं इनकी नीतियों का अगर सही से अनुसरण किया जाए तो तमाम कठिनाईयों से बचा जा सकता है

संकट से उबारने के लिए चाणक्य नीतियां बेहद काम की मानी जाती है चाणक्य ने अपने जीवन के संर्घष और सीख को नीतिशास्त्र में पिरोया है चाणक्य कहते हैं कि मनुष्य जीवन में कुछ ऐसी चीजें है तो उसे क्षणभर का आनंद प्रदान करती है लेकिन अगर इनकी आदत लग जाए तो ये व्यक्ति का सुख चैन छीन लेती है ऐसे में आज हम आपको उन्हीं नीतियों के बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं। 

आज की चाणक्य नीति-
आचार्य चाणक्य की नीति कहती है कि दुष्ट यानी बुरे लोग किसी के भी सगे नहीं होते हैं इनकी मित्रता और शत्रुता दोनों ही खराब होती है बुर व्यक्ति की सेवा से अगर आपको कोई लाभ हो रहा है तो ये कुछ ही वक्त की खुशी प्रदान करता है ऐसे लोगों की सेवा से मिला लाभ कुछ वक्त का आनंद जरूर देगा। मगर इसका लालच करना व्यक्ति को बड़ी मुसीबत में डाल सकता है ऐसे में चाणक्य नीति कहती है कि इन लोगों से दूरी बनाकर रखना ही बेहतर होगा।

चाणक्य नीति कहती है कि व्यक्ति को कभी भी दुष्ट लोगों से प्रेम नहीं करना चाहिए इनके प्रेम जाल में फंसने से व्यक्ति की निजी जिंदगी पूरी तरह से बर्बाद हो जाती है इन लोगों से हमेशा ही दूर रहना चाहिए। चाणक्य अनुसार मुंह पर मीठा  बोलने वाला मनुष्य कुछ वक्त के लिए आपको आकर्षित कर सकता है लेकिन उसके मन में पनप रहे गलत विचार मनुष्य को भविष्य में दुख दे सकते हैं ऐसे में इन लोगों से भूलकर भी उम्मीद न रखें वरना आप ही परेशानियों से घिर जाएंगे।