×

चाणक्य की इन बातों का करें पालन हमेशा रहेंगे रोग मुक्ति, पढ़ें आज की चाणक्य नीति

 

ज्योतिष न्यूज़ डेस्कः आचार्य चाणक्य की नीतियां देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी खूब प्रचलित है इनकी नीतियां में मनुष्य जीवन से जुड़ी कई अहम बातों का जिक्र किया गया है चाणक्य नीति अनुसार अगर कोई व्यक्ति किसी भी तरह के रोग से पीडि़त है या शारीरिक रूप से बीमार है तो वह सब कुछ हासिल करके भी उसका पूरा जीवन बेकार है ऐसा मनुष्य कोई भी काम करें उसके सफल होने की उम्मीद बहुत कम हो जाती है

जीवन में सफलता हासिल करना ऐसे व्यक्ति के लिए सरल नहीं होता है मगर सेहतमंद मनुष्य जीवन में सभी कार्यों में सफलता हासिल करता है चाणक्य नीति कहती है कि अगर मनुष्य रोगों से दूर रहता है और सेहतमंद जीवन जीता है तो उसे हर काम में सफलता हासिल होती है ऐसे में अच्छी सेहत का होना बेहद जरूरी है चाणक्य ने अपने नीतिशास्त्र ग्रंथ में सेहतमंद जीवन को लेकर कुछ जरूरी बातें बताई है जिनके बारे में आज हम आपको बता रहे हैं तो आइए जानते हैं। 

चाणक्य नीति कहती है कि खाना खाने के करीब आधे घंटे बाद पानी पीना चाहिए इससे शरीर को बल मिलता है खाना खाने के बीच में थोड़ा थोड़ा ही पानी पीना अमृत के समान माना जाता है पर खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीना जहर के समान होता है भूलकर भी खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए ऐसा करना आपको कई तरह के रोगों से ग्रस्ति कर सकता है।

आचार्य चाणक्य ने अपने नीतिशास्त्र ग्रंथ में बताया है कि खाने में शाक शामिल हो तो रोग बढ़ने लगते हैं भोजन में दूध शामिल हो तो शरीर ताकतवर होता है वही घी का सेवन वीर्य की मात्रा को बढ़ता है और भोजन में अगर मांस खाया जाए तो इससे शरीर में भी मांस बढ़ता है इनकी नीतियों का पालन करने से मनुष्य हमेशा ही सेहतमंद रह सकता है।