×

दुनिया का अनोख मंदिर जहां होती है मुस्लिम महिला की पूजा, बड़ी खास है वजह 

​​​​​​​

 

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: भारत में देवी देवताओं के अनेकों मंदिर हैं जो श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र माने जाते हैं लेकिन आज हम आपको गुजरात के एक ऐसे अनोखे मंदिर के बारे में बताने जा रहा हैं जहां किसी देवी देवता की नहीं बल्कि एक मुस्लिम महिला की पूजा की जाती है। स्थानीय लोग इस मंदिर में सिर झुकाकर उसे प्रणाम करते हैं और आशीर्वाद भी लेते हैं।

आपको बता दें कि यह अनोख मंदिर डोला माता मंदिर के नाम से प्रसिद्ध है स्थानीय लोग बताते हैं कि करीब 250 वर्ष पूर्व झूलासन गांव पर आक्रांताओं ने हमला किया था ​तब उस मुस्लिम महिला ने इनका मुकाबला किया और ​वीरगति को प्राप्त हो गई। 

ऐसा कहा जाता है कि महिला की मृत्यु जिस स्थान पर हुई वहां पर गांव वालों को केवल पुष्प ही प्राप्त हुए। जिसके बाद सभी स्थानीय लोग पुष्प को ही उस महिला का मृत शरीर मानने लगे। जिसके बाद उनकी पूजा आरंभ हो गई। डोला माता मंदिर के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि इस अनूठे मंदिर के दर्शन करने से भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूरी होती है और कष्टों का अंत भी हो जाता है

ऐसे में लोग इस मंदिर में दर्शन के लिए दूर दूर से आते हैं। वीर गति को प्राप्त हुई उस महिला के पुष्प को देखकर गांव वालों ने उस स्थान पर मंदिर का निर्माण कराया। जिसके बाद ही डोला को भगवान की तरह पूजा जाने लगा। वैसे तो गुजरात में कई मंदिर है जहां देवी देवताओं की पूजा होती है लेकिन मुस्लिम महिला की पूजा वाला यह एक मात्र मंदिर है।