×

प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है गया का विष्णुपद मंदिर, देव दर्शन मात्र से ही मिलता है मोक्ष 

 

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: आज गुरुवार का दिन है जो कि भगवान विष्णु की साधना को समर्पित इस दिन भक्त भगवान विष्णु की पूजा अर्चना में लीन रहते हैं और व्रत आदि भी रखते हैं माना जाता है कि ऐसा करने से श्री विष्णु की कृपा प्राप्त होती है ऐसे में आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा भगवान विष्णु के एक ऐसे मंदिर के बारे में बता रहे हैं जहां देव दर्शन से मोक्ष की प्राप्ति होती है तो आइए जानते हैं विष्णुपद मंदिर के बारे में।  

विष्णुपद मंदिर—
देश का यह मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है यहां पर पितृपक्ष के दिनों में भारी संख्या में भीड़ देखने को मिलती है इस दौरान लोग अपने पितरों का पिंडदान, श्राद्ध और तर्पण करते हैं माना जाता है कि यहां पूर्वजों का श्राद्ध करने से उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है। 

भगवान विष्णु का यह मंदिर बिहार राज्य के गया जिले में फल्गु नदी के तट पर स्थिति है कहते हैं कि असुर गयासुर के उपर पैर रखने के चलते यह मंदिर विष्णु पद मना से जाना जाता है कथा अनुसार कहा जाता है कि गयासुर के उपर पैर रखने से वह भूमि में दब गया था। कालांतर में गयासुर पत्थर के रूप में बदल गया था।

वर्तमान के समय में भगवान विष्णु का यह मंदिर पिंडदान स्थल के नाम से जाना जाता है हर साल बड़ी संख्या में लोग अपने पितरों को मोक्ष प्रदान करने के लिए गया में आते हैं और फल्गु नदी के तट पर पिंडदान करते हैं। इस मंदिर का निर्माण किसने किया यह ज्ञात नहीं है लेकिन इतिहासकारों की मानें तो अहिल्याबाई होल्कर ने विष्णुपद मंदिर का पुनर्निर्माण करवाया था। आपको बता दें कि इस मंदिर में भगवान विष्णु के 40 सेमी लंबे पदचिह्न है। यहां की वास्तुकला भी देखने लायक है।