×

ऐसा मंदिर जहां पर भक्त भगवान को चिट्ठियां लिखकर मांगते हैं मन्नत

 

आपको बता दें, कि देवभूमि उत्तराखंड अपने प्राकृतिक खूबसूरती के साथ साथ धार्मि स्थानों के लिए भी बहुत मशहूर हैं। वैसे यह की खूबसूरती सभी के मन को मोह लेती हैं। उत्तराखंड में कई सारी मशहूर धार्मिक स्थान हैं जहां पर दूर दूर से लोग पूजा और दर्शन के लिए आते हैं। इन्हीं पवित्र स्थानों में से एक नाम हैं गोलू देवता का मंदिर। यहां पर भक्त अपनी मनोकामनाओं को भगवान तक​ लिखकर पहुंचाते हैं वही ऐसा भी कहा जाता हैं कि भगवान यहां आए लोगो की हर इच्छापूर्ण करते हैं यहा पर आया कोई भी भक्त खाली हाथ या फिर निराश होकर वापस नहीं जाता हैं।

वही देवभूमि के अल्मोड़ा के पास यह मंदिर स्थित हैं वही गोलू देवता को लोग न्याय का देवता भी मानते हैं वह अपने भक्तों के साथ कभी कुछ गलत नहीं होने देते हैं वहां दर्शन करने आने वाले भक्त अपनी बातों को एक पर्ची पर लिखकर भगवान को चढ़ा देते हैं। भगवान अपने भक्त की झोलियां भरकर वापस भेजते हैं। वही कुछ लोग यहां पर्ची के साथ साथ घंटी भी बांधकर जाते हैं। इसके पीछे भी एक मान्यता हैं कि जब घंटी बजने पर भगवान तक उनकी बातें पहुंचेगी। वही मंदिर के प्रांगण में हजारों की संख्या में घंटियां बंधी हुई आपको नजर आती हैं।

वही घंटियों की संख्या अधिक होने की वजह से इस मंदिर को घंटियों वाला मंदिर भी कहा जाता हैं। वही कई सारे भक्तों की मुराद पूरी होने पर यहां आकर घंटी चढ़ाते हैं और फिर लोगों को प्रसाद भी बांटते हैं। इस मंदिर के आस पास का खूबसूरत नजारा लोगो को अपनी ओर आकर्षित करता हैं।

देवभूमि उत्तराखंड अपने प्राकृतिक खूबसूरती के साथ साथ धार्मि स्थानों के लिए भी बहुत मशहूर हैं। उत्तराखंड में कई सारी मशहूर धार्मिक स्थान हैं जहां पर दूर दूर से लोग पूजा और दर्शन के लिए आते हैं। इन्हीं पवित्र स्थानों में से एक नाम हैं गोलू देवता का मंदिर। यहां पर भक्त अपनी मनोकामनाओं को भगवान तक​ लिखकर पहुंचाते हैं दर्शन करने आने वाले भक्त अपनी बातों को एक पर्ची पर लिखकर भगवान को चढ़ा देते हैं। कुछ लोग यहां पर्ची के साथ साथ घंटी भी बांधकर जाते हैं। ऐसा मंदिर जहां पर भक्त भगवान को चिट्ठियां लिखकर मांगते हैं मन्नत