×

देवी मां के ये शक्तिपीठ है बेहद चमत्कारी, दर्शन मात्र से पूरी होती है कामना

 

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हिंदू धर्म में तीर्थ स्थलों को विशेष महत्व दिया जाता हैं वही भारत में अलग अलग स्थानों पर देवी के कई शक्तिपीठ मौजूद हैं। भारत के अलावा भी नेपाल और पाकिस्तान में शक्तिपीठ है इन शक्तिपीठों का वर्णन देवी भागवत पुराण में किया गया हैं देवी के कुछ ऐसे शक्तिपीठ है जिसके दर्शन से हर मनोकामना पूरी होती हैं तो आज हम आपको उन शक्तिपीठों के बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं। 
 
अम्बाजी माता मंदिर गुजराज के अरासुर पर्वत पर अवस्थित है इस मंदिर में देवी की कोई प्रतिमा नहीं है मगर देवी के यंत्र की पूजा की जाती हैं इस शक्ति पीठ का दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में लोग आते हैं खासकर पूर्णिमा के दिन यहां भक्तों का तांता लगा रहता हैं यहां देवी सती का ह्रदय गिरा था। जालंधर सि​टी रेलवे स्टेशन के तकरीबन एक किलोमीटर पर माता का यह शक्तिपीठ अवस्थित है इसे भी 52 शक्तिपीठों में से एक माना जाता है यहां माता सती का बायां वक्षस्थल गिरा था। देवी को समर्पित यह मंदिर 200 साल पुराना हैं मंदिर परिसर में स्थित तालाब श्रद्धालुओं के आकर्षण का केन्द्र हैं। 

माता का यह शक्तिपीठ नेपाल में स्थित है कहते हैं कि यहां माता सती के शरीर के दोनों घुटने गिरे थे। यही कारण है कि इसे 52 शक्तिपीठों में से एक माना जाता हैं कुछ लोग देवी के इस शक्तिपीठ को गुजयेश्वरी के नाम से जानते हैं। पाकिस्तान के बलूचिस्तान में हिंगलाज माता मंदिर हैं इसे 51 शक्तिपीठों में से एक माना गया हैं मान्यता है कि यहां देवी का सिर गिरा था। 

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में कालीघाट नामक स्थान पर देवी का शक्तिपीठ स्थित है इसे मां काली का शक्तिपीठ कहा जाता है इस स्थान पर माता सती के दाएं पैर की चार उंगलियां गिरी थी। कालीघाट में माता काली की प्रतिमा में उनका माथा और चार हाथ नजर आते हैं लाल रंग के कपड़े से ढकी प्रतिमा में मां काली की जीभी बहुत लंबी है जो स्वर्ण से बनी हैं।