×

Kumbh mela 2021: मकर संक्रांति पर कुंभ का पहला स्नान लाता है जीवन में सुख समृद्धि

 

हिंदू धर्म में कुंभ मेले को बहुत ही खास माना जाता हैं वही कुंभ मेले का इंतजार समाप्त होने वाला हैं कुंभ मेला इस बार हरिद्वार में आयोजित किया जा रहा हैं मगर इस बार हरिद्वार में कुंभ 12 साल बाद नहीं बल्कि 11 साल बाद लग रहा हैं कुंभ का अयोजन ज्योतिष गणना के अनुसार किया जाता हैं मगर साल 2022 में बृहस्पति ग्रह कुंभ राशि में नहीं होंगे। इसलिए इसी साल 11वें साल में कुंभ मेले का आयोजन किया जा रहा हैं तो आज हम आपको इससे जुड़ी जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं तो आइए जानते हैं।

पंचांग के मुताबिक 14 जनवरी को मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन पौष मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पड़ रही हैं इस​ दिन श्रवण नक्षत्र भी रहेगा। कुंभ मेले में इस बार 6 प्रमुख स्नान हैं। पहला स्नान मकर संक्रांति को हैं इसके बाद दूसरा स्नान 11 फरवरी को मौनी अमावस्या की तिथि पर होगा। इसके बाद तीसरा स्नान 16 फरवरी को बसंत पचंमी के पर्व पर होगा। चौथा स्नान 27 फरवरी को माघ पूर्णिमा की तिथि पर हैं पांचवा स्नान 13 अप्रैल चैत्र शुक्ल प्रतिपदा इस दिन हिंदी नववर्ष शुभ होगा। छठा प्रमुख स्नान 21 अप्रैल को राम नवमी पर होगा। वही कुंभ में शाही स्नान का विशेष महत्व होता हैं इस बार कुंभ में कुल चार शाही स्नान हैं। पहला शाही स्नान 11 मार्च शिवरात्रि को हैं। दूसरा शाही स्नान 12 अप्रैल सोमवती अमावस्या पर होगा। तीसरा मुख्य शाही स्नान 14 अप्रैल मेष संक्रांति पर होगा। चौथा शाही स्नान 27 अप्रैल बैसाख पूर्णिमा को होगा।

कुंभ में स्नान करने से कई तरह की बाधाओं से मुक्ति मिल जाती हैं। इस बार पहला प्रमुख स्नान मकर संक्रांति पर पड़ रहा हैं इस दिन पांच ग्रही योग भी बन रहा हैं जो प्रथम स्नान को और भी अधिक विशेष बना रहा हैं।