×

इस फुटेज में मोती डूंगरी गणेश के दर्शन कर पाएं भगवान की कृपा, पलट जाएगी किस्मत 

 

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हिंदू धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी देवता की साधना आराधना को समर्पित होता है वही बुधवार का दिन भगवान श्री गणेश की पूजा के लिए उत्तम माना जाता है इस दिन भक्त भगवान श्री गणेश की विधिवत पूजा करते हैं और व्रत आदि भी रखते हैं माना जाता है कि ऐसा करने से प्रभु की कृपा प्राप्त होती है ऐसे में आज बुधवार के खास दिन पर हम आपको एक क्लिप के जरिए मोती डूंगरी गणेश मंदिर के भव्य दर्शन करा रहे हैं जो भक्तों पर कृपा बरसाएंगे। 

<a href=https://youtube.com/embed/w-rFaeiFsEU?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/w-rFaeiFsEU/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

मोती डूंगरी गणेश मंदिर—
वैसे तो जयपुर में बहुत सारे देवी देवताओं के मंदिर है लेकिन आज हम मुख्य आस्था के केंद्र माने जाने वाले मोती डूंगरी गणेश मंदिर के बारे में बात कर रहे हैं। यह मंदिर जयपुर के प्रसिद्ध मंदिरों में शामिल है। जो कि भगवान गणेश की साधना आराधना को समर्पित है। ऐसा माना जाता है कि इस मंदिर को लेकर लोगों में विशेष आस्था और विश्वास है।

गणेश चतुर्थी और सप्ताह में पड़ने वाले बुधवार के दिन भक्त यहां पर भगवान के दर्शन व पूजन करने आते हैं माना जाता है कि मोती डूंगरी गणेश के दर्शन कर भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है और दुख परेशानियों का निवारण होता है साथ ही सुख समृद्धि की भी प्राप्ति होती है।