जानिए देशभर के सबसे बड़े गुरुद्वारों के बारे में
आज देशभर में गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती मनाई जा रही हैं, वही सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह की जयंती के उपक्ष्य में आज हम आपको देश के प्रमुख गुरुद्वारों और उनसे जुड़े किस्सों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं।
बता दें कि तख्त श्री हरिमंदिरजी विश्व में सिखों का बड़ा तख्त हैं यह दसवें गुरु गोविंद सिह की जन्मस्थली मानी जाती हैं राजा फतेहचंद मैनी ने 1772 में यहां इमारत बनवाई। बाद में महाराजा रंजीत सिंह ने 1837 में भव्य गुरुद्वारा बनवाया। 1934 में बिहार में आए भूकंप में इमारत को क्षति पहुंची। इसके बाद 1954 में शिरोमाणि गुरुद्वारा प्रबंधक ने पांच मंजिला भवन का निर्माण करवाया। तीन वर्ष बाद गुरुजी के प्रकााोत्सव पर गुरुद्वारा का निर्माण कार्य पूजा हुआ।
पोंटा साहिब गुरुद्वारा पोंटा शब्द का मतलब होता हैं पांव, कहा जाता हैं कि गुरु गोविंद सिंह अपने घोड़े पर सवार होकर हिमाचल प्रदेश से गुजर रहे थे। इसी स्थान पर उनका घोड़ा अपने आप आकर रुक गया। तभी से इस स्थान को बहुत ही पवित्र माना जाता हैं गुरु गोविंद सिंह ने यहां अपने जीवन के चार वर्ष गुजारे और इसी जगह पर दशम ग्रंथ की रचना भी की। यहां उनके हथियार और कलम आज भी मौजूद हैं।