Ganesh Temple गणपति का प्रसिद्ध मंदिर जहां दर्शन करने से दूर होते हैं सारे दोष, पूरी होती है मनोकामना

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: सनातन धर्म में गणपति को प्रथम पूजनीय माना गया है किसी भी शुभ या नए कार्य का आरंभ करने से पहले गणपति पूजा जरूरी बताई गई है मान्यता है कि इनकी पूजा से अगर किसी कार्य का आरंभ किया जाए तो बिना किसी बाधा के सारे काम पूरे हो जाते हैं

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

वही गणपति की पूजा के लिए सप्ताह का तीसरा दिन यानी बुधवार समर्पित है मान्यता है कि इस दिन भगवान गणेश की पूजा अर्चना करने से कष्टों का अंत हो जाता है ऐसे में हम आपको गणपति के प्रसिद्ध मंदिर के बारे में बता रहे हैं जिसे भक्त अर्जी वाले गणेश मंदिर के नाम से जानते हैं मान्यता है कि यहां दर्शन व पूजन से भक्तों की सारी मनोकामना पूरी होती हैं और दोष दूर हो जाते हैं तो आइए जानते हैं।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

गणपति का प्रसिद्ध मंदिर—
देशभर में शिव गौरी के पुत्र गणेश के कई मंदिर स्थित है लेकिन आज हम आपको मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के शिंदे की छावनी क्षेत्र में स्थित गणेश जी मंदिर के बारे में बता रहे हैं जो भक्तों के बीच बहुत ही लोकप्रिय है। भगवान गणेश का यह मंदिर 300 वर्ष पुराना है

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

इस मंदिर को लेकर मान्यता है कि इस मंदिर में आने वाले सभी भक्तों की मनोकामना गणपति के आशीर्वाद से पूर्ण हो जाती है। मंदिर में विराजमान भगवान गणेश की प्रतिमा बड़ी अनोखी है इसमें गणपति मुस्कुराते हुए प्रतीत होते हैं जो भक्तों के मन को प्रसन्नता से भर देते हैं।

ग्वालियर के इस अनोख मंदिर को लेकर ऐसी मान्यता है कि मंदिर में जो भी भक्त श्रद्धा भाव से अर्जी लगाता है भगवान उसकी अर्जी को स्वीकार करते हैं और मनोकामना शीघ्र ही पूर्ण कर देते है। मान्यताओं के कारण इस पवित्र मंदिर में देशभर से श्रद्धालु भगवान गणेश से अपनी अर्जी लगाने के लिए आते हैं। इसी कारण श्री गणेश के इस मंदिर को अर्जी वाले गणेश जी का मंदिर नाम से जाना जाता है।