×

Padmini ekadashi mantra: पद्मिनी एकादशी पर करें भगवन विष्णु के इन मंत्रों का जाप

 

हिंदू धर्म में एकादशी तिथि को बहुत ही खास माना जाता हैं, जगत के पालनहार श्री विष्णु की यह प्रिय तिथियों में से एक मानी जाती हैं। पंचांग के मुताबिक इस बार पद्मिनी एकादशी का व्रत 27 सितंबर दिन रविवार को रखा जाएगा। यह व्रत भगवान विष्णु की पूजा आराधना को समार्पित होता हैं। मान्यताओं के अनुसार जो भी व्यक्ति पद्मिनी एकादशी का व्रत करता हैं उसे पूरे साल के एकादशी व्रतों के बराबर फल की प्राप्ति होती हैं, तो आज हम आपको पद्मिनी एकादशी एकादशी पर भगवान विष्णु के उन मंत्रों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका जाप करने से व्यक्ति की सभी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं तो आइए जानते हैं, श्री हरि विष्णु के उन मंत्रों के बारे में। जानिए भगवान श्री विष्णु के मंत्र—

ॐ नमो भगवते वासुदेवाय

श्रीकृष्ण गोविन्द हरे मुरारे।

हे नाथ नारायण वासुदेवाय।।

ॐ नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।

ॐ विष्णवे नम:

ॐ हूं विष्णवे नम:

ॐ नमो नारायण। श्री मन नारायण नारायण हरि हरि।

जानिए लक्ष्मी विनायक मंत्र का जाप—

दन्ताभये चक्र दरो दधानं,

कराग्रगस्वर्णघटं त्रिनेत्रम्।

धृताब्जया लिंगितमब्धिपुत्रया

लक्ष्मी गणेशं कनकाभमीडे।।

धन-वैभव एवं संपन्नता का मंत्र-

ॐ भूरिदा भूरि देहिनो, मा दभ्रं भूर्या भर। भूरि घेदिन्द्र दित्ससि।

ॐ भूरिदा त्यसि श्रुत: पुरूत्रा शूर वृत्रहन्। आ नो भजस्व राधसि

इन मंत्रों का जाप करने से पहले जातक को शुद्ध होना जरूरी हैं इन मंत्रों का जाप लगभर 108 बार जरूर करें भगवान विष्णु की पूजा अर्चना के बाद इस मंत्र का जाप करने से मनुष्य को शुभ फलों के साथ मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं।