×

इन कामों को करने से नकारात्मक शक्तियां होती है हमारी ओर आकर्षित

 

जयपुर । पुराणों में कई ऐसे  छोटी बातें बताई गई हैं जो काम की होती है लेकिन हम इन बातों की अनदेखी कर देतोए है। लेकिन इन बातों  का ध्यान न रखें तो उसे कई तरह की परेशानियां जीवन में हो सकती हैं। पुराणों में  ऐसी गलतियों का वर्णन किया गया है, जिनका ध्यान न रखने पर बुरी शक्तियां हमारी और आकर्षित होती हैं जिससे हम परेशानी में पड़ सकते हैं।

  • रात के समय  परफ्य़ूम, इत्र और तेज खुशबू वाली वस्तुओं का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ये वस्तु नकारात्मक शक्तियां को अपनी ओर आकर्षित करती हैं।
  • मृत शरीर को जलाने या दफनाने के बाद कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखें। ऐसा माना जाता है कि यदि कोई मनुष्य ऐसा करता है तो वहां मौजूद बुरी आत्माएं उसी के साथ चलने लगती हैं।
  • गर्भवती महिलाओं को काले, डार्क मेहरून रंग के कपडें पहनकर रात के समय घर से नहीं निकलना चाहिए। ऐसा करने से बुरी आत्माएं आकर्षित होती है।
  • रोग ग्रस्त शरीर की ओर आत्माएं जल्दी आकर्षित होती हैं। बीमार होने पर भी जिस व्यक्ति का आत्मबल मजबूत हो, उस पर किसी भी तरह की नकारात्मकता हावी नहीं हो पाती।
  • जिस घर में पूरी तरह से साफ-सफाई नहीं रहती  वहां पर भी नकारात्मक शक्तियों का वास हो सकता है।