×

Navratri 2020: कब से शुरू हो रही नवरात्रि और किस वाहन से आएंगी मां दुर्गा, जानिए यहां

 

अभी मलमास का महीना चल रहा हैं यह महीना 18 सितंबर से शुरू हुआ हैं जो कि 16 अक्टूबर को समाप्त होगा। वही मलमास लगने के कारण इस वर्ष शारदीय नवरात्रि लगभग एक महीने की देरी से शुरू होगी। पंचांग के मुताबिक हर साल पितृपक्ष के समाप्त होने के बाद अगले दिन से ही शारदीय नवरात्रि आरंभ हो जाती थी। मगर इस बार अधिक मास होने के कारण पितरों की विदाई के बाद नवरात्रि का पर्व शुरू नहीं हुआ। नवरात्रि का पर्व बहुत ही खास माना जाता हैं नवरात्रि के नौ दिनों में देवी मां दुर्गा के अलग अलग स्वरूपों की आराधना की जाती हैं नवरात्रि के पहले दिन घट स्थापना या कलश स्थान के साथ इसका आरंभ हो जाता हैं साथ ही विभिन्न पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर माता की पूजा अर्चना की जाती हैं।

नवरात्रि पर्व में देवी मां दुर्गा के धरती पर आगमन का विशेष महत्व होता हैं देवी भागवत पुराण के मुताबिक नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा का आगमन भविष्य में होने वाली घटनाओं का संकेत देता हैं हर साल नवरात्रि में देवी मां का आगमन अलग अलग वाहनों में सवार होकर आती है और उसका अलग अलग महत्व भी होता हैं। अगननवरात्रि की शुरूवात सोमवार या रविवार के दिन होती हैं तो मां हाथी पर सवार होकर आएंगी। शनिवार और मंगलवार के दिन नवरात्रि का पहला दिन होता है तो मां घोड़े पर सवार होकर आती हैं।

वही गुरुवार या शुक्रवार के दिन नवरात्रि आश्विन शुक्लपक्ष प्रतिपदा तिथि पर मां का आगमन होता हैं तो मां डोली की सवारी करते हुए आती हैं। बुधवार के दिन नवरात्रि शुरू होती हैं तो मां नाव की सवारी करते हुए आती हैं। इस साल शारदीय नवरात्रि करीब एक महीने की देरी से शनिवार 17 अक्टूबर से शुरू हो रही हैं शनिवार के दिन नवरात्रि का पहला दिन पड़ने से मां दुर्गा घोड़े की सवारी करते हुए पृथ्वी पर आएंगी।