×

Navratri upay: नवरात्रि में इन उपायों से प्रसन्न होंगी मां भगवती, भर देंगी धन वैभव का भंडार

 

आज यानी 17 अक्टूबर दिन शनिवार से शारदीय नवरात्रि का आरंभ हो चुका हैं। पंचांग के मुताबिक अश्विन मास की प्रतिपदा तिथि से लेकर नवमी तिथि तक देवी मां के नौ रूपों की पूजा की जाती हैं नौ दिन के लिए मां दुर्गा पृथ्वी पर आती हैं और अपने भक्तों की पूजा से प्रसन्न होकर उनको आशीर्वाद देती हैं तो आज हम आपको मां भगवती को प्रसन्न करने के कुछ उपाय बताने जा रहे हैं तो आइए जानते हैं।नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा की पूजा करने से माता प्रसन्न हो जाती हैं इस दौरान भक्तों को देवी मां की पूजा पूरे विधि विधान से करनी चाहिए। माता को लाल रंग के पुष्प अर्पित करना शुभ होता हैं इससे मां जल्दी प्रसन्न हो जाती हैं। मगर नवरात्रि के दिनों में माता को कमल का पुष्प भी जरूर अर्पित करना चाहिए। इससे घर में धन की कमी नहीं होती हैं।
नवरात्रि में माता को लाल रंग का वस्त्र और कोड़ी जरूर अपित करना चाहिए। इसके बाद इस लाल वस्त्र में कौड़ी को रखकर अपने घर के धन रखने वाले स्थान पर इसे रख दें। ऐसा करने से आपके घर में हमेशा सुख और संपदा का वास होगा। नवरात्रि पर कमल के पुष्प पर बैठी देवी मां लक्ष्मी की पूजा करना अच्छा माना जाता हैं ऐसा करने से देवी मां दुर्गा के साथ आपको धन की देवी मां लक्ष्मी की भी कृपा प्राप्त होती हैं नवरात्रि के दिनों में किसी से लड़ाई झगड़ा नहीं करना चाहिए। झूठ नहीं बोलना चाहिए और सच्चे मन से देवी मां का ध्यान व पूजन करना चाहिए नवरात्रि पर आप दुर्गा सप्तशती का पाठ भी कर सकती हैं।