×

Navratri 2020: आज है दुर्गाष्टमी, कल नवमी फिर विजयादशमी पर होगा रावण दहन, जानिए महत्व

 

आज यानी 24 अक्टूबर दिन शनिवार को नवरात्रि का आठवां दिन हैं इस दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा होती हैं नवरात्रि के नौ दिनों तक मात दुर्गा के नौ स्वरूपों की विशेष पूजा अर्चना की जाती हैं नवरात्रि के अष्टमी और नवमी तिथि पर मां दुर्गा की पूजा विशेष मानी जाती हैं नवरात्रि के अष्टमी और नवमी तिथि पर देवी दुर्गा की पूजा के बाद माता के स्वरूप में कन्याओं का पूजन होता हैं। आपको बता दें कि इस बार अष्टमी और नवमी तिथि एक ही दिन पड़ने के कारण कन्या पूजन का आयोजन एक दिन किया जा रहा हैं कई जगहों पर 25 अक्टूबर को भी कन्या पूजन होता हैं तो आज हम आपको इससे जुड़ी जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं तो आइए जानते हैं।

शारदीय नवरात्रि में महाअष्टमी तिथि 23 अक्टूबर को पड़ रही हैं इसकी शुरूवात सुबह 6 बजकर 58 मिनट से हो रही हैं वही 24 अक्टूबर को अष्टमी तिथि सुबह 6 बजकर 58 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। 24 अक्टूबर को नवमी तिथि सुबह 6 बजकर 58 मिनट से शुरू हो रही हैं 25 अक्टूबर को नवमी तिथि 7 बजकर 42 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। इस बार शारदीय नवरात्रि पर अष्टमी का व्रत 24 को रखा जा रहा हैं। वही दशहरा पर्व अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि अपराह्न काल में मनाया जाता हैं। विजय मुहूर्त 13: 57 मिनट से 14: 41 मिनट तक हैं अपराह्न मुहूर्त 13: 12:15 से 15:26:49 तक रहेगा।

आज दुर्गा अष्टमी मनाई जा रही हैं इस दिन देवी मां दुर्गा के आठवें रूप की आराधना की जाती हैं नवदुर्गा के आठवें रूप में देवी मां महागौरी की पूजा होती हैं। नवरात्रि के नवें दिन मां के नवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा होती हैं कार्यों की सिद्धि दिलाने वाली मां श्री सिद्धिदात्री की पूजा 25 अक्टूबर को होगी। माता के आशीर्वाद के बिना मनुष्य की इच्छाएं पूर्ण नहीं होती हैं। विजयदशमी का पर्व आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर मनाया जाता हैं दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व माना गया हैं।