Sawan में जरूर करे भोलेनाथ के इन मंदिरों के दर्शन! पल में पूरी होगी मनोकामना, वीडियो में जाने कहाँ है ये दिव्या स्थल
सावन का पवित्र महीना शुरू हो चुका है। यह महीना भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे पवित्र और शुभ समय माना जाता है। शिव भक्तों के लिए यह पूरा महीना बेहद खास होता है। कहा जाता है कि सावन में की गई भगवान शिव की पूजा, व्रत और दर्शन से मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन के सभी दुख भी दूर होते हैं। यही वजह है कि इस महीने में देशभर के शिव मंदिरों में भारी भीड़ देखने को मिलती है।
आपको बता दें कि भारत में कई ऐसे प्राचीन और चमत्कारी शिव मंदिर हैं, जहां सावन में दर्शन करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। कुछ मंदिरों की मान्यता इतनी अधिक है कि देश-विदेश से भी लोग यहां जल चढ़ाने और दर्शन करने आते हैं। वाराणसी का काशी विश्वनाथ मंदिर हो या तमिलनाडु का रामेश्वरम, हर जगह शिव भक्ति की एक अलग ही छटा देखने को मिलती है। अगर आप भी सावन में भोले बाबा के दर्शन करने का प्लान बना रहे हैं, तो यह लेख जरूर पढ़ें। इस लेख में हम आपको भारत के 5 ऐसे खास शिव मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आपको एक बार जरूर जाना चाहिए। यहां की आस्था, वातावरण और भक्ति आपको शांति प्रदान करेगी। आइए विस्तार से जानें -
नीलकंठ महादेव मंदिर
ऋषिकेश स्थित महादेव का यह मंदिर शिव भक्तों की आस्था का केंद्र है। यहाँ की मान्यता है कि समुद्र मंथन के दौरान जब भगवान शिव ने विषपान किया था, तो उनका कंठ नीला पड़ गया था। तभी से महादेव का नाम नीलकंठ पड़ा। सावन में यहाँ भक्तों की भीड़ देखने को मिलती है।
केदारनाथ
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में स्थित केदारनाथ मंदिर 12 ज्योतिर्लिंगों और चार धामों में से एक है। मंदिर के कपाट अप्रैल-मई में भक्तों के लिए खुलते हैं। सावन में केदारनाथ मंदिर के दर्शन करने से दुखों का नाश होता है। साथ ही, यहाँ की गई मन्नतें पूरी होती हैं।
काशी विश्वनाथ मंदिर
यह मंदिर उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में स्थित है। इसे भगवान शिव की प्रिय नगरी भी कहा जाता है। यह भारत के सबसे प्राचीन और प्रतिष्ठित मंदिरों में से एक है। आपको बता दें कि सावन में यहाँ भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। यहाँ आकर भक्तों को शांति मिलती है।
महाकालेश्वर मंदिर
उज्जैन में शिप्रा नदी के तट पर स्थित महाकालेश्वर मंदिर पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। सावन के महीने में यहाँ भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। सावन में महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन करना शुभ माना जाता है।
रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग
सावन के महीने में रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग मंदिर के दर्शन करना शुभ माना जाता है। यह 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। दक्षिण भारत में इस मंदिर का बहुत महत्व है। कहा जाता है कि यहाँ दर्शन करने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है। रोग भी दूर होते हैं।
इन बातों का ध्यान रखें
सावन के महीने में मंदिरों में भारी भीड़ होती है। इस दौरान छोटे बच्चों को साथ ले जाने से बचें।
मानसून के दौरान कभी भी बारिश हो सकती है, इसलिए अपने साथ रेनकोट या छाता रखें।
पहले से बुकिंग करा लें।